26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

हाशिम अमला ने चुने वनडे के टॉप 10 बल्लेबाज, रोहित से आगे बाबर, धोनी पांचवें स्थान पर

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला ने अपने पसंदीदा ऑलटाइम वनडे बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग जारी की। हाशिम अमला ने वनडे प्रारूप के 10 बेहतर बल्लेबाजों को रैंकिंग दी जिसमें उन्होंने खुद को 10वें नंबर पर रखा। उन्होंने अपनी इस रैंकिंग में 4 भारतीय बल्लेबाजों का चयन किया, लेकिन कमाल की बात ये रही कि उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को रोहित शर्मा से ऊपर रैंकिंग दी।

हाशिम अमला की रैंकिंग में सचिन तेंदुलकर नंबर वन

हाशिम अमला ने जिन 10 वनडे बैटर्स को अपनी लिस्ट में रखते हुए रैंकिंग दी उसमें उन्होंने पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर को रखा। दूसरे नंबर पर अमला ने विराट कोहली को इस लिस्ट में जगह दी जबकि तीसरे नंबर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को रखा। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स को अमला ने अपनी लिस्ट में चौथे स्थान पर रखा तो वहीं एमएस धोनी को उन्होंने 5वीं रैंकिंग दी।

हाशिम अमला की रैंकिंग में रोहित शर्मा से आगे निकले बाबर आजम

अपनी रैंकिंग में हाशिम अमला ने छठे स्थान पर श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को जगह दी, जबकि बाबर आजम को उन्होंने सातवां स्थान दिया। तीन दोहरे शतक जमाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अमला ने आठवें नंबर पर रखा। वहीं डेविड वार्नर को उन्होंने नौवें स्थान पर शामिल किया और खुद को इस लिस्ट में दसवें स्थान पर रखा।

हाशिम अमला के पसंदीदा टॉप 10 वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग
  • सचिन तेंदुलकर
  • विराट कोहली
  • रिकी पोंटिंग
  • एबी डिविलियर्स
  • एमएस धोनी
  • कुमार संगकारा
  • बाबर आजम
  • रोहित शर्मा
  • डेविड वार्नर
  • हाशिम अमला

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles