37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

मुख्यमंत्री ने महिला हॉकी खिलाड़ियों का किया सम्मान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज यहाँ मंत्रालय में भारतीय महिला हॉकी टीम की उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया जिन्होंने रियो ओलम्पिक में भाग लेकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।
g2
ये महिला खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हुई थी। इनमें प्रीति दुबे, पूनम रानी और मोनिका मलिक शामिल हैं। सुश्री अनुराधा देवी अपरिहार्य कारणों से भोपाल नहीं पहुंच पाई। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों को पाँच-पाँच लाख रूपये की सम्मान राशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने सम्मानित खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि देश के लिये खेलें और देश का मान-सम्मान बढ़ायें।

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने राज्य महिला हॉकी अकादमी के प्रशिक्षक परमजीत सिंह को भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक में मेडल जीतने वाले या भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राज्य शासन की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की थी।

इस अवसर पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, सचिव खेल सचिन सिन्हा, संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन, उप सचिव खेल जेड.यू.शेख, संयुक्त संचालक खेल डाँ विनोद प्रधान, उप संचालक द्वय बी.एस. यादव एवं पी.एस बुन्देला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles