29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

धोनी10 जनवरी को आखिरी बार कप्तानी करेगे

मुंबई,दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के बीच सीरीज शुरू होने से पहले किसी अभ्यास मैच को लेकर क्रिकेट इतिहास में शायद ही पहले कभी ऐसा माहौल बना हो और लोग इतने उत्सुक रहे हों। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत ए टीम और इंग्लैंड के बीच 10 जनवरी को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होने वाले अभ्यास मैच की। इस प्रैक्टिस मैच को लेकर मुंबई के साथ ही दुनियाभर में फैले भारतीय क्रिकेट प्रमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। दरअसल, इस अभ्यास मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार कप्तानी करने वाले हैं।

क्रिकेट क्लब आॅफ इंडिया इस मौके को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता और इसलिए उसने बीसीसीआई से इस मैच का लाइव प्रसारण कराने की गुहार लगाई थी।मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने भारत ‘ए’ और इंग्लैंड के बीच दोनों अभ्यास मैचों का लाइव प्रसारण करने की हामी भर दी है। दोनों अभ्यास मैच 10 और 12 जनवरी को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों ही मैच भारतीय समयानुसार क्रमशः दोपहर 1:30 व सुबह 9 बजे खेले जाएंगे। क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया (सीसीआई) ने ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर मैच के सफल आयोजन के लिए हरसंभव तैयारी की है।

सीसीआई के कार्यकारी समिति के सदस्य सचिन बजाज ने कहा, ‘तैयारी जोरो पर है। धोनी एक महान खिलाड़ी हैं और वह ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर कप्तान के रूप में अपना आखिरी मैच खेलने वाले हैं। हमने इस मैच के लिए टिकट मुफ्त रखे हैं और इस मैच को देखने के लिए करीब 20,000 दर्शकों के आने की उम्मीद है।’गौरतलब है कि एमएस धोनी ने हाल ही में भारतीय टीम की सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। मगर पहले अभ्यास मैच में भारत ‘ए’ की कमान वहीं संभालेंगे। दर्शक आखिरी बार अपने चहेते कप्तान को कप्तानी करते हुए देखने के लिए मैदान पर जरुर आना चाहेंगे।

स्टार स्पोर्ट्स का लाइव मैच प्रसारित करने का फैसला सीसीआई के लिए बेहतर साबित होगा, जिन्होंने इसे मौके को बड़ा उत्सव बनाने की पूरी कोशिश की है। दूसरे अभ्यास मैच की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे के कंधों पर रहेगी। धोनी मजबूत टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें शिखर धवन, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल होंगे जो इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles