इंदौर से इंद्रजीत मौर्य। होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी महिला विश्व कप के 20वें मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने भारतीय टीम को 289 का लक्ष्य दिया है। हैदर नाइट ने शतकीय पारी खेली उन्होंने 109 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 288 रन बनाए। हीदर नाइट ने शानदार 109 रनों की पारी खेलकर टीम की रीढ़ बनीं। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों के बावजूद बड़ा स्कोर खड़ा किया।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर टैमी बोमॉन्ट ने 22 और एमी जोंस ने 56 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। इसके बाद हीदर नाइट और कप्तान नैटली सिवर-ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। सिवर-ब्रंट ने 38 रन बनाए जबकि नाइट ने 91 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 109 रन ठोके। इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी का अंत थोड़ा निराशाजनक रहा।

नाइट के आउट होते ही टीम ने तेज़ी से विकेट गंवाए। सोफिया डंकली (15), एमा लैंब (11) और ऐलिस कैप्सी (2) जल्दी लौट गईं। हालांकि, शार्लेट डीन ने 19 रन की नाबाद पारी खेलकर अंतिम ओवरों में कुछ तेज़ रन जोड़े और स्कोर 288 तक पहुंचाया।भारत की ओर से दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट झटके। श्री चरणी ने भी दो अहम विकेट लिए, जबकि रेणुका सिंह, स्नेह राणा और क्रांति गौड़ को सफलता नहीं मिली।

पूर्व महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने ने पारंपरिक घंटी बजाकर मैच शुरू होने का दिया संकेत
भारत-इंग्लैंड महिला विश्व कप मैच से पूर्व संध्या पर होलकर स्टेडियम में पूर्व महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने ने पारंपरिक घंटी बजाकर मैच की शुरुआत का संकेत दिया। दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया और पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा भर गई।

दिलचस्प बातें
– भारतीय महिला टीम इंदौर के होलकर स्टेडियम में अपना पहला वनडे मैच खेल रही है
– दीपोत्सव में भी दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही
– भारत की बल्लेबाज़ी शुरू होते ही स्टेडियम लगभग हाउसफुल हो गया
– दर्शकों में युवाओं की संख्या सबसे अधिक देखने को मिली
– स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर दर्शकों के मुख्य आकर्षण बनीं
– उनकी बल्लेबाज़ी के दौरान दर्शकों ने जोरदार नारे लगाए और माहौल उत्सव जैसा हो गया
– हर चौके-छक्के पर स्टेडियम में गूंज और उत्साह देखने लायक था
फोटो क्रेडिट मनीष शुक्ला।

