24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

हेमंत गीते और संदीप नियोगी के बीच होगा 35+ वर्ग का फाइनल

मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में भोपाल के खिलाड़ियों का दबदबा, कई वर्गों के फाइनलिस्ट तय

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में चल रही 8वीं मध्यप्रदेश राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष एकल 35 वर्ष वर्ग का फाइनल भोपाल के हेमंत गीते और संदीप नियोगी के बीच खेला जाएगा। गैर वरीयता प्राप्त हेमंत गीते ने पहले सेमीफाइनल में भोपाल के पुष्पेंद्र को कड़े मुकाबले में 15-21, 21-18, 21-17 से हराया। उल्लेखनीय है कि हेमंत पहली बार मास्टर्स स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। दूसरे सेमीफाइनल में भोपाल के संदीप नियोगी ने शीर्ष वरीय इंदौर के प्रतीक गुजराती को 16-21, 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। स्पर्धा में वर्ल्ड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके नीमच के दीपक श्रीवास्तव और भोपाल के विवेक तत्ववादी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 65 और 60 वर्ष वर्ग के एकल और युगल के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

अन्य मुकाबलों में पुरुष एकल 40 वर्ष वर्ग के सेमीफाइनल में भोपाल के प्रवीण भरथरे ने इंदौर के अभिषेक को 22-20, 19-21, 21-13 से हराया, जबकि इंदौर के सत्येंद्र होलकर ने अंकित मोहता को 21-18, 21-19 से पराजित किया। 45 वर्ष वर्ग में इंदौर के नितिन लश्करी ने बिनोद कुमार को 21-5, 21-8 से और हरिओम राठौर ने सीमांत को 21-9, 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 50 वर्ष वर्ग में भोपाल के सुधीर खरे ने सुनील सातव को 14-21, 21-12, 21-16 से हराया, जबकि अभिषेक अग्रवाल ने रजनीश मारण को 21-19, 21-18 से पराजित किया।

55 वर्ष वर्ग में कटनी के आलोक कुमार ने पियूष भटनागर को 21-7, 21-11 से हराया और इंदौर के अमर चंदनानी ने मुजीब खान को 21-19, 21-14 से मात दी। 60 वर्ष वर्ग में भोपाल के विवेक तत्ववादी ने संजय राठौरिया को 21-6, 21-13 से हराया, जबकि रितेश चांदनी ने रविंद्र को 21-14, 19-21, 24-22 से पराजित किया। युगल वर्गों में भी भोपाल और इंदौर के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला और कई वर्गों के फाइनलिस्ट तय हो गए। यह चैंपियनशिप भेल खेल प्राधिकरण, एआईबीयू और भोपाल जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles