एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18 बॉयज इंटर डिवीजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन की जीत लगभग सुनिश्चित हो गई है। यह मुकाबला भोपाल के OFCA मैदान पर भोपाल डिवीजन और उज्जैन डिवीजन के बीच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन उज्जैन डिवीजन ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 89.5 ओवर में 256 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उज्जैन की ओर से आरुष अग्रवाल ने शानदार 56 रन बनाए, वहीं अक्षज शर्मा ने 50 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा राजदित्य सिंह ने 31 रन और धन्यजय परमार ने 27 रन का योगदान दिया। भोपाल डिवीजन की गेंदबाजी काफी प्रभावशाली रही। रुद्र प्रताप सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अंजेश पाल ने 2 विकेट हासिल किए। अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए उज्जैन के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस तरह उज्जैन डिवीजन ने भोपाल डिवीजन को जीत के लिए मात्र 70 रनों का लक्ष्य दिया है। मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी भोपाल डिवीजन की टीम से उम्मीद है कि वह इस छोटे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी।
हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी: भोपाल डिवीजन की जीत लगभग तय, रूद्र ने लिए चार विकेट
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

