40.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

Hockey ओलंपियन विवेक सागर के स्वागत-सम्मान में खूब ढोल-नंगाड़े बजे

भोपाल। पेरिस ओलंपिक से हॉकी में कांस्य पदक लेकर लौटे विवेक सागर का आज सुबह राजा भोज एयरपोर्ट पर खेल मंत्री विश्वास सारंग, पुलिस के अधिकारियों, खेल विभाग के खिलाडिय़ों एवं उनके प्रशंसकों ने भव्य स्वागत-सम्मान किया। उनके स्वागत में खूब ढोल-नंगाड़े बजे। मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पहार से उनका अभिनंदन किया और पेरिस से जीतकर लाए मैडल को पहनाकर उन्हें बधाई दी। टीटी नगर स्टेडियम में भी विवेक का जमकर स्वागत किया गया। यहां खेल विभाग के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में खिलाड़ी और उनके चाहने वाले मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि टोक्यो के बाद पेरिस में भी भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। भारत ने कांस्य पदक मैच में स्पेन को 3-2 गोल से पराजित कर अपना जलवा बरकरार रखा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवेक को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य प्रतिभावान खिलाड़ी और मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी विवेक सागर को अंग वस्त्र और मैडल से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवेक सागर ने हॉकी खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। राज्य सरकार उन्हें पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक सागर को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों में भारत की हॉकी टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। विवेक सागर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है और शाबाशी भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुझे अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया है।

विवेक का पदक हमारे लिए गर्व की बात: विश्वास सारंग

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने विवेक का स्वागत करते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए के लिए गर्व की बात है कि विवेक सागर ने लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। मध्यप्रदेश सरकार आने वाले दिनों में भी विवेक सहित सभी युवा एवं प्रतिभावान खिलाडिय़ों को हर तरह से मदद करेगी। साथ ही उन्हें उच्च स्तर का प्रशिक्षण और मैदान भी मुहैया कराएगी। विवेक के पदक के साथ पूरा मध्यप्रदेश खुश है अगर इस खुशी में एश्वर्य प्रताप को भी मैडल मिलता तो यह खुशी दोगुनी हो जाती। निशानेबाज एश्वर्य प्रताप पर भी पूरे प्रदेश को गर्व है।

मप्र सरकार विवेक को देगी 1 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश सरकार विवेक सागर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपए एक भव्य खेल समारोह में सम्मानित कर प्रदान करेगी। विवेक को टोक्यो से भी जीतने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित करते हुए उन्हें डीएसपी बनाकर भव्य समरोह में सम्मानित किया था। पेरिस ओलिंपिक-2024 में भारत ने हॉकी में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। विवेक दूसरी बार ओलिंपिक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। विवेक इटारसी से सटे चांदोन गांव के रहने वाले हैं। जहां पर पेरिस की जीत का जश्न जारी है। जल्द ही वे अपने गांव पहुंचेंगे। इससे पहले वे टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भी ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। भारत ने लगातार दूसरे ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का रिकॉर्ड 52 साल बाद बनाया है। जीत के बाद विवेक सागर ने स्वागत-सम्मान एवं सपोर्ट के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

गोल्ड का सपना पूरा नहीं हुआ, कांस्य भी कम नहीं

इस मौके पर विवेक ने नेशनल स्पोट्र्स टाइम्स को बताया कि सेमीफाइनल में जर्मनी से हार के बाद उस पूरी रात पूरी भारतीय टीम नहीं सो पाई। बार-बार वही रील चल रही थी। वह सेमीफाइनल हमारे लिए हार्ट ब्रेकिंग था। हम पूरी रात यह सोचते रहे कि काश और अच्छा कर सकते थे। लेकिन उसके बाद सुबह उठते ही कोच और पूरी टीम ने संकल्प लिया कि पिछली हार को भुलाकर स्पेन के खिलाफ मैच जीतना है और पदक लेकर हिन्दुस्तान लौटना है। विवेक ने बताया कि पेरिस का हमारा सफर अच्छा रहा। लेकिन भारतीय टीम गोल्ड जीतती तो हम सभी का सपना पूरा होता। क्योंकि पेरिस पहुंचने से पहले ही भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतने का अपना मुख्य लक्ष्य बनाया था। टीम के मिड फिल्डर विवेक ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम बेहतर खेली। यह टूर्नामेंट श्रीजेश भाई का अंतिम टूर्नामेंट था तो मैडल पूरी टीम ने उन्हीं को समर्पित किया। श्रीजेश भारतीय टीम के स्टार खिलाडिय़ों में से एक थे। उन्होंने पेरिस में कई गोल बचाकर भारत को पदक दिलाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई। भारतीय हॉकी इतिहास में सैदव श्रीजेश का नाम गर्व के साथ लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles