23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

Hockey: यूरोपीय हॉकी दौरे पर भारत ए की लय बिगड़ी, इंग्लैंड ने 3-2 से हराया

नई दिल्ली: भारत ए पुरुष हॉकी टीम को मंगलवार को यूरोपीय दौरे के तहत खेले गए मुकाबले में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। टीम को इंग्लैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले में भारत ए के लिए मनिंदर सिंह और उत्तम सिंह ने गोल किए। भारतीय कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा कि हमें दौरे में शुरुआत में लगातार तीन जीत मिली और अब लगातार दो मैचों में कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। हमें पता है कि जैसे-जैसे दौरा आगे बढ़ेगा प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी। अभी दो मजबूत टीमों के साथ तीन मैच और खेलने हैं। बृहस्पतिवार को एंटवर्प में बेल्जियम से खेलना है उसके बाद टीम एंडोवेन में नीदरलैंड से 18 और 20 जुलाई को मैच खेलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles