30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

हॉकी इंडिया लीग: रांची रेज से हारकर भी दिल्ली वेवराइडर्स सेमीफाइनल में

नई दिल्ली। मिडफील्डर मनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से रांची रेज ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में मंगलवार (21 फरवरी) को यहां दिल्ली वेवराइडर्स को 6-4 से हराया। इस हार के बावजूद दिल्ली की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही जबकि रांची की टीम की अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गयी हैं। रांची रेज की तरफ से मनप्रीत सिंह (नौवें और 32वें मिनट) और इमरान खान (37वें मिनट) ने मैदानी गोल दागे जबकि दिल्ली वेवराइडर्स के लिये जस्टिन रीड रोस (45वें मिनट) ने गोल किया। दिल्ली की यह दसवां और आखिरी लीग मैच था। उसने पांचवां मैच गंवाया जबकि रांची ने दस मैच में तीसरी जीत दर्ज की। लीग चरण में इन दोनों टीमों के समान 23-23 अंक रहे लेकिन दिल्ली की टीम बेहतर गोल औसत के कारण शीर्ष चार में जगह बनाने में सफल रही। रांची को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
शिवाजी स्टेडियम में खेले गये मैच में दोनों टीमों ने शुरू में सतर्कता बरती लेकिन रांची ने हावी होने में देर नहीं लगायी जिसका उसे फायदा मिला। क्रिस्टोफर रूर ने नौवें मिनट में एक अच्छे मूव पर गेंद मनप्रीत की तरफ बढ़ायी जिन्होंने बड़ी कुशलता से गोल करके रांची को 2-0 से आगे किया। दिल्ली की टीम को बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा था लेकिन रांची रेज ने उस पर दबाव बनाये रखा। वेवराइडर्स के पास गोल करने का अच्छा मौका 28वें मिनट में आया जब निकलास वेलेन गेंद लेकर तेजी से रांची रेज की गोल की तरफ बढ़े लेकिन गोलकीपर टेलर लोवेल ने उनका यह प्रयास नाकाम कर दिया।
रांची ने इसके तुरंत बाद जवाबी हमला किया लेकिन दिल्ली के गोलकीपर विन्सेंट वनास ने टिमोथी डेविन के शॉट को रोककर टीम पर आया खतरा टाल दिया। मध्यांतर तक रांची की टीम 2-0 से आगे चल रही थी। मनप्रीत ने दूसरे हाफ के शुरू में अपना दूसरा मैदानी गोल करके रांची की स्थिति मजबूत कर दी। दिल्ली की टीम अभी संभल पाती कि इसके पांच मिनट बाद इमरान ने भी गोलकीपर को कुशलता से छकाकर स्कोर 6-0 कर दिया। जब रांची की टीम पूरी तरह से हावी हो चुकी थी तब दिल्ली ने भी कुछ तत्परता दिखायी। उसे आखिर में 45वें मिनट में पहला गोल करने में सफलता मिली। जस्टिन रीड ने टेलर लोवेल को छकाकर दिल्ली का खाता खोला। दिल्ली को 51वें मिनट में मैदानी गोल करने का सुनहरा अवसर मिला था जब परविंदर सिंह के सामने गोलकीपर आकाश चिकते थे लेकिन वह उन्हें छकाने में नाकाम रहे।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles