27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

HongKong Open: सिंधू हॉन्ग-कॉन्ग ओपन में हारीं, डेनमार्क की प्रतिद्वंद्वी के हाथों शिकस्त

नई दिल्ली: भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बुधवार को हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्होंने तीन गेम तक चले मुकाबले में डेनमार्क की गैरवरीय खिलाड़ी लाइन क्रिस्टोफरसन से हार का सामना किया। क्रिस्टोफरसन ने सिंधू को 21-15, 16-21, 19-21 से हराया।

यह हार पीवी सिंधू के लिए खास मायने रखती है, क्योंकि यह 25 वर्षीय क्रिस्टोफरसन के खिलाफ उनके छह मैचों में पहली हार है। यह नुकसान ऐसे समय आया जब सिंधू फॉर्म में वापसी का संकेत दे रही थीं। साल की शुरुआत में ही यह स्टार भारतीय खिलाड़ी स्विस ओपन और जापान ओपन में शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थीं।

सिंधू ने पहले गेम में 3-1 की शुरुआती बढ़त बना ली थी, लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने 5-5 से बराबरी कर ली। इसके बाद सिंधू ने अपने खेल का स्तर बढ़ाया और लगातार अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी 13-12 से आगे थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार पांच अंक गंवा दिए और गेम गंवाने का खतरा बढ़ गया।

तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। इस गेम में दोनों खिलाड़ी 19-19 की बराबरी पर थीं, लेकिन क्रिस्टोफरसन ने लगातार दो अंक बनाकर सिंधू का सफर यहीं समाप्त कर दिया। वहीं, रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी को राउंड-32 के मैच में हांगकांग की ओई वेनेसा पांग और सुम याउ वोंग के हाथों मात्र 28 मिनट में 17-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। चेन चेंग कुआन और ह्सू यिन-हुई की चीनी ताइपे की जोड़ी ने भी ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो को 31 मिनट में 16-21, 11-21 से हराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles