35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

ICC ट्रॉफी की रेस में भारत ने बढ़ाया दबदबा, ऑस्ट्रेलिया से बस एक कदम दूर, पाकिस्तान भी लिस्ट का हिस्सा

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पिछले दो साल में तीन व्हाइट बॉल आईसीसी टूर्नामेंट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय तक पुरुष क्रिकेट में दबदबा बनाए रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब व्हाइट बॉल आईसीसी ट्रॉफियों के मामले में भारत से सिर्फ एक खिताब आगे रह गई है। वहीं पाकिस्तान भी सबसे ज्यादा आईसीसी टाइटल जीतने वाली टीमों की सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद है।

भारत ने लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतते हुए एक और इतिहास रचा है और अब वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। साथ ही टीम इंडिया अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है। अब भारतीय टीम की नजरें अपने नौवें आईसीसी खिताब पर टिकी होंगी।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाले देश
टीम कुल ICC ट्रॉफी वनडे विश्व कप टी20 विश्व कप चैंपियंस ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलिया 9 6 1 2
भारत 8 2 3 3
वेस्टइंडीज 5 2 2 1
इंग्लैंड 3 1 2 0
पाकिस्तान 3 1 1 1
श्रीलंका 3 1 1 1
टीम इंडिया की नजर अब 9वें ICC खिताब पर

आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया मिशन वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुट जाएगी। आईपीएल के बाद भारतीय टीम अपनी पहली वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत को कई वनडे मुकाबले खेलने हैं, जिनमें न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ सीरीज शामिल होंगी। इन मुकाबलों के जरिए टीम अपनी तैयारियों को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

अगले साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया तीसरी बार वनडे विश्व चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम अपने मिशन वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत करेगी और टूर्नामेंट से पहले होने वाली सीरीज के जरिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles