25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

ICC ने हरिस रउफ़ और सूर्यकुमार पर लगाया जुर्माना, फ़रहान को चेतावनी देकर छोड़ा

दुबई. भारत-पाकिस्तान सुपर फोर मुकाबले के दौरान अनुशासनहीनता दिखाने पर पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हरिस रउफ़ पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है। ICC मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह कार्रवाई की। मैच में रउफ़ भारतीय दर्शकों की हूटिंग का जवाब देते हुए “6-0” का इशारा और विमान गिराने जैसी हरकत करते देखे गए थे। यह इशारा मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष की ओर माना गया।

साहिबज़ादा फ़रहान को मिली चेतावनी

इसी मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फ़रहान ने अर्धशतक के बाद गोली चलाने जैसी एक्टिंग की थी। हालांकि उन पर कोई जुर्माना नहीं लगा और रेफरी ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। रिचर्डसन का मानना था कि यह आचरण हल्का था और फ़रहान को भविष्य के लिए सावधान किया गया।

सूर्यकुमार यादव पर भी कार्रवाई

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी 30% जुर्माना लगाया गया। उन्होंने 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच के बाद बयान देते हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया था, जिसे ICC ने आचार संहिता का उल्लंघन माना। PCB ने सूर्यकुमार की शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि BCCI ने रउफ़ और फ़रहान के खिलाफ। तीनों खिलाड़ियों ने आरोपों से इनकार किया था, जिसके चलते सुनवाई करनी पड़ी।

एशिया कप फाइनल में फिर टकराव की तैयारी

14 सितंबर को खेले गए ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान से हाथ मिलाने से इनकार किया था। वह मैच भारत ने सात विकेट से जीता था। सुपर फोर में भी दोनों टीमों के बीच कई बार झड़प जैसी स्थिति बनी। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान “बिना वजह हम पर चढ़ रहा था।” अब दोनों टीमें रविवार को दुबई में एशिया कप फाइनल में फिर आमने-सामने होंगी। ऐसे में दर्शकों और खिलाड़ियों का जोश चरम पर रहने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles