23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने बनाया नया इतिहास, विराट-रोहित भी रह गए पीछे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में लगातार नई ऊंचाइयों को छूते जा रहे हैं। बीते कई हफ्तों से वह टी20 बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं। अब उन्होंने इस फॉर्मेट के इतिहास में एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। बुधवार को जारी नवीनतम टी20 रैंकिंग में अभिषेक ने रिकॉर्ड 931 रेटिंग अंक अर्जित किए, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा प्राप्त किए गए सबसे अधिक अंक हैं। यह उपलब्धि उन्हें अन्य सभी खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाती है। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उनका प्रदर्शन फीका रहा, जिसके चलते उनके अंक घटकर 926 हो गए, लेकिन इसके बावजूद वह रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले तक की इस रैंकिंग ने अभिषेक को टी20 क्रिकेट का नया सिरमौर बना दिया है।

5 साल से अटूट रिकॉर्ड धराशायी, अभिषेक ने मचाया तहलका

खास बात यह है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज जो पूरे करियर में नहीं कर पाए वो जुलाई 2024 में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने 15 महीनों में ही कर दिखाया है। अभिषेक शर्मा ने हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप में 200 के स्ट्राइक रेट से 7 पारियों में 314 रन बनाए थे। यही कारण है कि अब वह रिकॉर्ड 931 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के डेविड मलान के पांच साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले साल 2020 में मलान ने 919 रेटिंग अंक हासिल करे थे। मलान के अलावा सूर्यकुमार यादव 912 और विराट कोहली 909 सर्वोच्च रेटिंग अंक टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में हासिल कर चुके थे। अब यानी अभिषेक शर्मा का नाम एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बुक में जुड़ गया है।

ताजा टी20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, जानिए किसका रहा दबदबा

भारत के लिहाज से बात करें तो जारी हुई ताजा टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि के अलावा तिलक वर्मा को भी फायदा हुआ है। एशिया कप के फाइनल में भारत की जीत के हीरो रहे तिलक अब 819 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं भारत के खिलाफ सुपर 4 के आखिरी मैच में शतक लगाने वाले श्रीलंका के पथुम निसंका अब दो स्थान की छलांग के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को एशिया कप में खराब बल्लेबाजी फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है। सूर्या अब छठे से आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।

गेंदबाज़ों की ताज़ा टी20 रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती 803 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि, उनके अलावा टॉप 10 में कोई अन्य भारतीय गेंदबाज़ शामिल नहीं है। कुलदीप यादव को एशिया कप में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है और वह 9 स्थान की छलांग लगाकर अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स की सूची में भारत को झटका लगा है, जहां हार्दिक पंड्या नंबर 1 से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के सईम अय्यूब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 1 ऑलराउंडर की कुर्सी छीन ली है। दूसरी ओर, अक्षर पटेल को एक स्थान का लाभ हुआ है और वह अब टॉप 10 में शामिल होकर 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। टीम रैंकिंग की बात करें तो भारत अब भी पहले स्थान पर कायम है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे, इंग्लैंड तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे और साउथ अफ्रीका पांचवें स्थान पर मौजूद हैं, जबकि पाकिस्तान सातवें स्थान पर खिसक गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles