26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मोहम्मद सिराज पर ICC की सख्ती, 15% प्रतिशत मैच फीस कटी, डकेट से टकराव पड़ा भारी

नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 13 जुलाई को इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट का विकेट लेने के बाद आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए 14 जुलाई को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। इस टेस्ट में चार विकेट लेने वाले सिराज को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ से जुड़े इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज को आउट करने के बाद उसके खिलाफ दिखाई गई आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है।

मैच फीस का 15 % जुर्माना

सिराज ने रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में डकेट को 12 रन पर आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक रवैया अपनाया तथा अपना कंधा उनके कंधे से भी टकराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ICC ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान ICC आचार संहिता के उल्लंघन के बाद मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बयान में कहा गया है, ‘‘ सिराज ने विकेट लेने के बाद फॉलो-थ्रू में बल्लेबाज के करीब जाकर जश्न मनाया और जब डकेट पवेलियन लौटने लगे तो उनके शरीर को स्पर्श भी किया।’’ जुर्माने के अलावा सिराज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है। यह उनका 24 महीने की अवधि में दूसरी गलती थी, जिससे उनके डिमेरिट अंकों की संख्या दो हो गई है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि में चार या अधिक डिमेरिट अंक तक पहुंच जाता है तो उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

लॉर्ड्स में इतिहास रचने को बेताब दोनों टीमें

लॉर्ड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। 193 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 17.4 ओवर में 58 रन पर 4 विकेट गंवाए। जीत के लिए 135 रन चाहिए। केएल 33 रन बनाकर नाबाद है। यशस्वी जायसवाल बगैर खाता खोले आउट हुए। करुण नायर 14, शुभमन गिल 6 और आकाशदीप 1 रन बनाकर आउट हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles