(NST News) भोपाल. आईईएस पब्लिक स्कूल में चल रहे राज्य स्तरीय सीबीएसई क्लस्टर गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले पूरे हो गए। तीन आयु वर्ग (अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19) में हुए मुकाबलों में इंदौर, भोपाल, शहडोल, नीमच और ग्वालियर की टीमों ने दमखम दिखाया और सेमीफाइनल में पहुंचीं। अंडर-14 में शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, श्री सत्य साईं इंदौर, गुड शेफर्ड शहडोल और सेंट थेरेसा भोपाल की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।अंडर-17 वर्ग में शिशुकुंज इंदौर, श्री सत्य साईं इंदौर, सेंट जोसेफ को-एड भोपाल और ज्ञानोदय नीमच की टीमें विजेता रहीं। अंडर-19 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल भोपाल, शारदा विद्या मंदिर, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट और वर्ल्ड वे स्कूल की टीमों ने शानदार खेल दिखाया।
आईईएस पब्लिक स्कूल मेगा सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल गर्ल्स टूर्नामेंट में तीसरे दिन क्वार्टरफाइनल के अंडर-14 वर्ग में शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौर ने सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर, भोपाल को 10-3 से, श्री सत्य साईं इंदौर ने लिटिल एंजेल ग्वालियर को 10-6 से गुड शेफर्ड शहडोल ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल भोपाल को 34-17 से, सेंट थेरेसा गर्ल्स स्कूल भोपाल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल कोलार, भोपाल 30-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वही अंडर-17 से शिशुकुंज, इंदौर ने आर्मी पब्लिक स्कूल, भोपाल को 34-13 से, श्री सत्य साईं इंदौर ने द आइकॉनिक स्कूल, भोपाल को 24-4 से सेंट जोसेफ़ को-एड स्कूल भोपाल ने जवाहरलाल नेहरू भोपाल को 17 -7 एवं ज्ञानोदय स्कूल नीमच ने बाल भवन भोपाल 37 -6 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, भोपाल ने बाल भवन को 26-3 से शारदा विद्या मंदिर, भोपाल ने सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर 38-22 से सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, भोपाल ने वर्ल्ड वे, भोपाल को 32-2 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा मेगा सीबीएसई क्लस्टर (राज्य स्तर) बास्केटबाल गर्ल्स टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश से आई भोपाल , इंदौर, रीवा, रतलाम, सागर, विदिशा आदि स्कूल की 45 टीमस से 600 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।

