अगर बांग्लादेश ने भारत को हराया तो मैं बंगाली लड़के के साथ करुँगी डिनर डेट: अभिनेत्री सहर शिनवारी

0

नई दिल्ली
वर्ल्ड कप 2023 में भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। गुरुवार, 19 अक्टूबर को पुणे में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने बड़ी घोषणा कर दी है। इसके अलावा एक्ट्रेस की चाहत है कि बांग्लादेश इस मुकाबले में भारत को हरा दे। अभिनेत्री का पोस्ट वायरल हो रहा है।

गौरतलब हो कि भारत ने 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली थी, जिसकी बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार धूल चटाई।

पाकिस्तान की हार से उनके समर्थकों का दिल टूट गया। अब वह भारत की हार की दुआ कर रहे हैं। इसमें पाकिस्तान की एक खूबसूरत एक्ट्रेस भी शामिल हैं। सहर शिनवारी नाम की अभिनेत्री की एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अभिनेत्री सहर शिनवारी ने अनोखी ख्वाहिश जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here