32.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

बारिश से रद्द हुआ इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबला तो किसे होगा फायदा और पाकिस्तान की किस्मत पर असर

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, श्रीलंका में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। कीवी टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। हालांकि, वर्तमान में श्रीलंका में लगातार बारिश हो रही है, जिससे फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अगर इंग्लैंड-न्यूजीलैंड का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो क्या होगा और क्या इसका फायदा पाकिस्तान को मिलेगा।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिए समीकरण बिल्कुल स्पष्ट हैं। अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत जाता है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, और इससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें श्रीलंका के खिलाफ अपने मुकाबले से पहले ही खत्म हो जाएंगी। वहीं, अगर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तब भी पॉइंट्स और नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा। बता दें कि श्रीलंका में अब तक कई मैच बारिश की वजह से प्रभावित रहे हैं, इसलिए पाकिस्तान यही चाहेगा कि इस मुकाबले में मौसम साफ और खेल के लिए अनुकूल रहे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान कोलंबो में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। शाम 7 बजे कोलंबो में बारिश होने की संभावना 7 प्रतिशत है। वहीं 8 बजे से रात 11 बजे तक भी बारिश होने की संभावना 7 प्रतिशत बताई गई है। ऐसे में इस मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है। ऐसे में फैंस और दोनों टीमों के खिलाड़ी चाहेंगे कि मैच के दौरान बारिश न हो और उन्हें 40 ओवर का रोमांचक खेल देखने को मिले।

इंग्लैंड सुपर-8 चरण में लगातार दो जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। श्रीलंका पर 61 रन की बड़ी जीत के बाद न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 हो गया है, जिससे कीवी टीम को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ बड़ी हार से बचना होगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को यह उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़े और इसके साथ ही उसे श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी पड़े, ताकि उनका नेट रन रेट सुधर सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles