32.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

22वें ओवर में प्रियांश आर्या का तूफान, दिल्ली ने जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के छठे राउंड में मंगलवार को दिल्ली ने रेलवे को हराकर जबरदस्त जीत हासिल की। इस मुकाबले में दिल्ली की सफलता में गेंदबाजों के साथ ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने भी अहम योगदान दिया। प्रियांश की आक्रामक पारी की मदद से दिल्ली ने सिर्फ 22वें ओवर में ही जीत अपने नाम कर ली। यह दिल्ली की छठे मैच में पांचवीं जीत रही, जिससे क्वार्टरफाइनल की लड़ाई और रोमांचक हो गई है।

ग्रुप डी के इस मुकाबले में दिल्ली को 180 रन का लक्ष्य मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे की टीम 40.4 ओवर में 179 रन पर ही ऑल आउट हो गई। दिल्ली की जीत में पहले गेंदबाजी विभाग में आयुष बडोनी और नवदीप सैनी ने कमाल करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए। इसके बाद बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या ने आक्रामक पारी खेली और केवल 21.4 ओवर में ही दिल्ली ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

प्रियांश आर्या ने केवल 41 गेंदों में धुआंधार 80 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने सार्थक रंजन के साथ 109 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद नितीश राणा ने नाबाद 38 रन बनाए और ऋषभ पंत ने केवल 9 गेंदों में 24 रन की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली को आसानी से जीत दिलाई। इस जीत के बाद ग्रुप डी की अंक तालिका में दिल्ली शीर्ष स्थान पर आ गई है।

क्वार्टरफाइनल की जंग बन गई रोमांचक

दिल्ली की शानदार जीत ने ग्रुप डी में क्वार्टरफाइनल की जंग को और भी दिलचस्प बना दिया है। दिल्ली ने अब तक 6 में से 5 मैच जीते हैं, जिससे उसकी कुल 20 अंक हो गए हैं। टीम को अब एक और मैच खेलना है, जो क्वार्टरफाइनल की राह तय करेगा। इस टूर्नामेंट में हर ग्रुप (ए, बी, सी, और डी) से टॉप दो टीमें क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। वर्तमान में हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसने पांच में से चार मैच जीते हैं, जबकि छठा मैच आंध्र प्रदेश के खिलाफ चल रहा है।

अगर हरियाणा बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है और दिल्ली आखिरी मैच हारती है दिल्ली नीचे खिसक जाएगी हरियाणा टॉप पर आ जाएगी। हरियाणा को अगर मौजूदा मैच में आंध्र से हार मिलती है और आखिरी मैच में दिल्ली हारती है और हरियाणा जीत जाती है तो दोनों के 20-20 अंक हो जाएंगे, लेकिन तीसरी टीम सौराष्ट्र भी अभी लाइन में है जिसने पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं।

हरियाणा का छठा मुकाबला अब सर्विसेज के खिलाफ है, जहां सौराष्ट्र ने 350 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। अगर सौराष्ट्र अपना आखिरी मैच भी जीत जाती है, तो उसके भी 20 अंक हो सकते हैं, और इस स्थिति में दिल्ली, हरियाणा और सौराष्ट्र तीनों के पास 20-20 अंक होंगे। ये संभावनाएं क्वार्टरफाइनल की दौड़ को और भी दिलचस्प बना रही हैं। वहीं, ओडिशा भी इस रेस में शामिल था, लेकिन गुजरात के खिलाफ वह हार के करीब है। एक हार ओडिशा को इस रेस से बाहर कर सकती है, जिससे बाकी टीमों के लिए राह थोड़ी साफ हो जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles