27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

हाथ न मिलाने के विवाद में: आईसीसी ने पीसीबी की चालाकी बेनकाब की, पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम

नई दिल्ली: आईसीसी ने मंगलवार, 16 सितंबर 2025 को एशिया कप के अधिकारियों के पैनल से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मांग को खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने भारत के खिलाफ मैच के बाद हुए ‘हाथ न मिलाने’ के विवाद के लिए जिम्बाब्वे के इस मैच रेफरी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे हटाने की मांग की थी और यहां तक कि मैच से हटने की धमकी भी दी थी। हालांकि, आईसीसी ने इस दबाव को ठुकराते हुए पीसीबी की इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

पीसीबी ने आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एंडी पाइक्रॉफ्ट ने रविवार को एशिया कप मैच के टॉस के दौरान अपने कप्तान सलमान अली आगा से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने को कहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के हवाले से बताया कि ‘कल देर रात, आईसीसी ने पीसीबी को एक जवाब भेजा जिसमें स्पष्ट किया गया कि एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाया नहीं जाएगा और उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया है।’

69 वर्षीय जिम्बाब्वे के रेफरी को बुधवार को यूएई के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम ग्रुप चरण के मैच में रेफरी के रूप में शामिल होना है। एंडी पाइक्रॉफ्ट आईसीसी एलीट पैनल के सबसे वरिष्ठ मैच रेफरी में से एक हैं, जिनके नाम 695 अंतरराष्ट्रीय मैच (तीनों प्रारूपों में पुरुष और महिला) हैं। पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नावेद चीमा ने भी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पाइक्रॉफ्ट के आग्रह पर ही रविवार को दोनों कप्तानों के बीच टीम शीट का आदान-प्रदान नहीं हुआ, जैसा कि आमतौर पर होता है।

भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के सम्मान में अपने सीमा पार के प्रतिद्वंद्वियों से हाथ नहीं मिलाया। विश्वसनीय रूप से पता चला है कि यह स्थिति पीसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक उस्मान वाल्हा के कारण उत्पन्न हुई, जिन्होंने अपने कप्तान को टूर्नामेंट के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों और विनियमों के बारे में जानकारी नहीं दी।

मोहसिन नकवी ने उस्मान वाल्हा को बर्खास्त करने का फरमान जारी किया

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के वर्तमान अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और उसके कप्तान को हुई शर्मनाक घटना के लिए सोमवार को उस्मान वाल्हा को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस्मान वाल्हा की जिम्मेदारी थी कि वह सलमान को ‘हाथ न मिलाने’ की नीति के बारे में सूचित करें, लेकिन उन्होंने यह कर्तव्य निभाने में चूक की, जिससे पाकिस्तानी कप्तान इस महत्वपूर्ण नियम से अनजान रह गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘जब दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया, तो वाल्हा को टॉस के समय ही एक बयान जारी करना चाहिए था। जाहिर तौर पर मोहसिन नकवी गुस्से में थे, क्योंकि उस्मान वाल्हा ने इस मामले को ठीक से नहीं संभाला।’ पीसीबी चाहता था कि पाइक्रॉफ्ट को पूरे टूर्नामेंट से हटा दिया जाए, लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेलना जारी रखेगा, क्योंकि जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी ने उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।

ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एक सम्मानजनक समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है ताकि एंडी पाइक्रॉफ्ट उनके मैचों में रेफरी के रूप में शामिल न हों। इसके लिए पीसीबी ने एक प्रस्ताव भी दिया है, जिसमें बुधवार को यूएई के खिलाफ होने वाले मैच में रिची रिचर्डसन को मैदान पर भेजने की बात कही गई है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह प्रस्ताव स्वीकार होगा या नहीं, और इस बारे में फैसला अभी बाकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles