भोपाल। राजधानी स्थित बड़ी झील पर 18 अगस्त से चल रही राजा भोज मल्टीक्लाॅस सेलिंग चैम्पियनशिप (रैंकिंग)-2017 का आज समापन हुआ। चैम्पियनशिप में वाटर स्पोट्र्स अकादमी के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। समापन कार्यक्रम में संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय जूरी के श्री सेल्वन मुकेन सिंगापुर, श्री नोबुरो मेसिनो जापान, श्री व्ही.ली. टोई सिंगापुर, ब्रिगेडियर जगदीश सिंह, केप्टन त्रिभुवन जायसवाल, इंटरनेशन कोच इयान स्टुअर्ट बारेन (बॅनी) आस्टेªेलिया, रैस आफीसर श्री कन्वर, प्रोजेक्ट आफीसर साई श्री सुधीर जैन, संयुक्त संचालक डाॅं. विनोद प्रधान एवं श्री बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी, सेलिंग के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव एवं अन्य प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित थे।
अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते चैदह पदक
प्रतियोगिता के आप्टीमिस्ट क्लास बोट के बालिका वर्ग में अकादमी की बेटियों का दबदबा रहा। अकादमी की खिलाड़ी उमा चैहान ने स्वर्ण, श्रद्धा वर्मा ने रजत और रितिका दांगी ने कांस्य पदक अर्जित किया। जबकि इस इवेन्ट के बालक वर्ग में अकादमी के खिलाड़ी आशीष विश्वकर्मा ने कांस्य पदक जीता। तमिलनाडु सेलिंग एसोसिएशन के खिलाड़ी नवयन प्रभाकर पहला और आर. नीलानंद ने दूसरा स्थान प्राप्त कर क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक अर्जित किया। आॅप्टीमिस्ट क्लाॅस अंडर-12 में अकादमी के खिलाड़ी राज विश्वकर्मा ने स्वर्ण और रितिका दांगी ने रजत पदक प्राप्त किया। याॅट क्लब आॅफ हैदराबाद के खिलाड़ी एस. विजया कुमार ने कांस्य पदक जीता। चैम्पियनशिप के 29er इवेन्ट में भी अकादमी के खिलाड़ियों की धाॅक रही। इस इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी अमित विश्वकर्मा और प्रदीप कुमार की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। लैजर स्टैण्डर्ड (अंडर-21) क्लास इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी शिखर गर्ग ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
टीएससी बैंगलूरू के विष्णू सर्वानन पहले स्थान पर रहे, जबकि मद्रास याॅट क्लब के खिलाड़ी वीर मेनन दूसरे स्थान पर रहे। लैजर 4.7 ओवर आॅल क्लास बोट इवेन्ट मंे अकादमी के खिलाड़ी राम मिलन यादव ने स्वर्ण और हर्षिता तोमर ने रजत पदक अर्जित किया। जबकि टीएनएसए के खिलाड़ी अनिकेथ राजाराम तीसरे स्थान पर रहे। लैजर 4.7 बालिका वर्ग में अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने स्वर्ण, रितिका दांगी ने रजत तथा आरबीवायसी की कृषा मोंगिया ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह लैजर रैडियल क्लास ओवर आॅल में भी अकादमी की खिलाड़ी तनु बिसेन ने कांस्य पदक जीता। जबकि टीएनएसए की खिलाड़ी नैत्रा कुमानन ने रजत और सीईएससी की खिलाड़ी रमया सर्वानन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। चैम्पियनशिप के 420 क्लास बोट में अकादमी की खिलाड़ी आराध्या जोशी और आर्यन मिश्रा की जोड़ी ने रजत पदक अर्जित किया। पहले स्थान पर टीएससी के एस. भारत और अभिषेक पाण्डे की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। फिन क्लास इवेन्ट में आर्मी याटिंग नोड के खिलाड़ी स्वतन्त्र सिंह ने स्वर्ण, विवेक ने रजत और प्रविथ ए. ने कांस्य पदक अर्जित किया।
इसी तरह 470 क्लास बोट में भी आर्मी याटिंग नोड के खिलाड़ी पी.पी. मुथ्थू और एस.सी.सिंघा की जोड़ी ने स्वर्ण, अयाज शेख और शुभम पटेल की जोड़ी ने रजत तथा प्रबीन आर. और जय हरिदास की जोड़ी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के लैजर स्टेण्डर्ड क्लास में मुम्बई के खिलाड़ी उपमन्यु दत्ता ने स्वर्ण, आमी याटिंग नोड के जितेश ने रजत तथा एवायएन के मोहित सोनी ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी प्रकार आर.एस.एक्स क्लास इवेन्ट मंे भी आर्मी याटिंग नोड के खिलाड़ी जेरोम कुमार पहले, इबाद अली दूसरे और के. अर्जुन रेड्डी तीसरे स्थान पर रहे और क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। चैम्पियनशिप के 29er इवेन्ट में आईएनएसए के खिलाड़ी आनंद ठाकुर और विशाल ठाकुर ने स्वर्ण, ब्रिजराज वर्मा और पंकज कुमार ने रजत तथा आर्मी याटिंग नोड के खिलाड़ी नरेन्द्र सिंह और एस.आर. राउत की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया।
मध्य प्रदेश खेलों में रोल माॅडल
समापन समारोह को संबोधित करते हुए संचालक ख्ेाल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने कहा कि खेलों में मध्य प्रदेश रोल माॅडल बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ख्ेाल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी द्वारा खेलों में ली जा रही विशेष रूचि और उनके सतत प्रयासों का परिणाम है कि वाटर स्पोट्र्स के कयाकिंग-कैनोइंग एवं रोइंग में हमारे खिलाड़ी सीनियर नेशनल चैम्पियन हैं। इसी तरह अन्य खेलों में अकादमी के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ख्ेाल मंत्री की पहल प्रदेश के महेश्वर में देश का पहला स्लालाॅम कोर्स प्रारंभ किया गया है। खेल संचालक ने चैम्पियनशिप में भागीदारी करने और पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कडे़ परिश्रम से खेल प्रतिभा को निखारकर खेलों में कैरियर बनाने के लिए भी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया।