नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडिया ए टीम वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 116 रन बना लिए थे। इस स्थिति में इंडिया ए टीम अभी ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी के 532 रन से 416 रन पीछे है। मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
अभिमन्यु ने अर्धशतक हासिल करने से चूके
इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 532 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में सैम कोनस्टास ने ओपन करते हुए 109 रन की शानदार पारी खेली थी जबकि जोस फिलिप ने 87 गेंदों पर 4 छक्के और 18 चौकों की मदद से नाबाद 123 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए कैंपवेल केलावे ने 88 रन जबकि कूपर कोलोनी ने 70 रन तो वहीं लियान स्कॉट ने 81 रन की पारी खेली। इंडिया की तरफ से पहली पारी में हर्ष दुबे ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
एन जगदीशन ने बनाया अर्धशतक
भारत की पहली पारी की बात करें तो भारत के लिए पारी की शुरुआत अभिमन्यु ईश्वरन के साथ एन जगदीशन ने की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई और फिर अभिमन्यु 44 रन बनाकर आउट हो गए। वो सिर्फ 6 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए तो वहीं एन जगदीशन का शानदार फॉर्म जारी रहा रहा और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वो 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए साई सुदर्शन भी 20 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से काफी देर तक बाधित हुआ।

