25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

IND A vs AUS A: साई सुदर्शन ने जड़ा 248 रन, टीम इंडिया के नंबर 3 स्लॉट पर ठोका दावा

नई दिल्ली: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेली गई 2 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से दूसरा मैच जीतकर सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था, जिसमें श्रेयस अय्यर ने टीम की कप्तानी संभाली थी। वहीं, दूसरे मैच में ध्रुव जुरेल को कप्तान बनाया गया और उनकी अगुवाई में टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए निर्णायक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने घरेलू मैदान पर एक और यादगार सीरीज अपने नाम की। इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में केएल राहुल ने दूसरी पारी में बेहतरीन नाबाद 176 रन बनाए और काफी प्रभावित किया तो वहीं दूसरी पारी में ही साई सुदर्शन ने भी 100 रन की शानदार पारी खेली।

इस 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन का बल्ला जमकर चला और वो भारत की नहीं बल्कि ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी रहे। इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर साई सुदर्शन ने भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 3 के स्लॉट के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें इसी क्रम पर मौका मिला था, लेकिन तब वह ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके थे। हालांकि, अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान फिर से खींचा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले उनकी यह फॉर्म संकेत देती है कि वह एक बार फिर नंबर 3 पर खेलने के प्रबल दावेदार बन सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ साई सुदर्शन का धमाकेदार प्रदर्शन

साई सुदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। उन्होंने 3 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 248 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 82.66 रहा, जो उनकी निरंतरता और संयम को दर्शाता है। इस सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा। अपनी पारियों के दौरान उन्होंने 25 चौके और 2 छक्के भी जड़े। इस प्रदर्शन ने न केवल उनकी तकनीकी मजबूती को साबित किया, बल्कि भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 3 के लिए दावेदारी को भी और मजबूत कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल रहे जिन्होंने 2 मैचों की 3 पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 197 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 147 रन रहा तो वहीं केएल राहुल तीसरे स्थान पर रहे जिन्होंने एक मैचों की 2 पारियों में एक शतक के साथ 187 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 176 रन रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles