24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND A vs SA A: दूसरी पारी में दो बार चोटिल हुए ऋषभ पंत, बीच मैच में छोड़ना पड़ा मैदान

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंडिया ए के कप्तान ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान दो बार चोट का सामना करना पड़ा। दूसरी बार चोट लगने के बाद हालात इतने गंभीर हो गए कि उन्हें रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।

बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे

दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सत्र ऋषभ पंत के लिए मुश्किल भरा रहा। इंडिया ए के कप्तान पंत को पहले उनके बाएं हाथ पर चोट लगी, जिसके बाद मोरेकी की तेज गेंद उनके कमर पर जा लगी। मैच के शुरुआती एक घंटे के अंदर ही उन्हें दो बार फिजियो की मदद लेनी पड़ी। हालांकि दूसरी बार लगी चोट अधिक गंभीर साबित हुई, जिसके चलते उन्हें रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

पंत जब मैदान छोड़कर गए उस वक्त तक उन्होंने दूसरी पारी में 22 गेंदों पर एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 17 रन बना लिए थे। हालांकि पंत की चोट कितनी गंभीर है उसके बारे में साफ तौर पर कुछ पता नहीं चल पाया है। पंत ने इस मैच की पहली पारी में 20 गेंदों पर एक छक्का और 3 चौकों की मदद से तेज 24 रन की पारी खेली थी।

दरअसल, ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले चोट से पूरी तरह उबरकर मैदान पर वापसी की थी। हालांकि, उनका दोबारा चोटिल होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। आने वाले दिनों में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह बहुप्रतीक्षित क्रिकेट सीरीज 14 नवंबर से शुरू होने वाली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles