24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

IND U19 vs AUS U19: जूनियर्स का जलवा! ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराकर वनडे सीरीज़ पर कब्ज़ा

नई दिल्ली: इंडिया अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में 167 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज़ में 3-0 का क्लीन स्वीप किया। आयुष महात्रे की कप्तानी में युवा भारतीय टीम ने हर मैच में दमदार खेल दिखाते हुए सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाया और साबित किया कि भविष्य की टीम भी उतनी ही मजबूत है जितनी सीनियर टीम।

इस जीत से टीम का मनोबल आगामी टूर्नामेंट्स के लिए और बढ़ गया है। तीसरे वनडे मुकाबले में इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी तो नहीं चल पाए, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज वेदांत त्रिवेदी और राहुल कुमार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं इसके बाद खिलान पटेल और उद्धव मोहन ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले और दूसरे वनडे में भी हराया था।

अर्धशतकवीर बने वेदांत-राहुल, वैभव का प्रदर्शन फीका

इस मुकाबले में इंडिया अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 280 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम सिर्फ 28.3 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई और भारत ने यह मैच बड़ी आसानी से जीत लिया। भारतीय पारी की शुरुआत भले ही धीमी रही हो—ओपनर वैभव ने 16 रन और कप्तान आयुष महात्रे केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए—लेकिन मिडिल ऑर्डर में विहान मल्होत्रा ने

उपयोगी 40 रन की पारी खेलकर टीम को मज़बूती दी और स्कोर को अच्छे मुकाम तक पहुंचाया।
इसके बाद वेदान्त ने इंडिया के लिए शानदार बैटिंग करते हुए 86 रन बनाए जबकि राहुल कुमार ने टीम के लिए अहम 62 रन की पारी खेली। इस मैच में अभिज्ञान की जगह हरवंश पंघालिया को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने 23 रन बनाए जबकि खिलान पटेल ने नाबाद 20 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केसी बार्टन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

खिलान पटेल और उद्धव मोहन ने गेंद से मचाया कहर

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को मात्र 113 रन पर समेटने में भारतीय गेंदबाज़ों की भूमिका शानदार रही। सबसे प्रभावशाली रहे खिलान पटेल, जिन्होंने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 7.3 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके साथ उद्धव मोहन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 5 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कनिष्क चौहान ने भी अहम योगदान देते हुए 2 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों की ओर से केवल टॉम होगान ही थोड़ा संघर्ष कर सके, जिन्होंने 28 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। भारतीय गेंदबाज़ों के इस जबरदस्त प्रदर्शन के आगे पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम टिक नहीं पाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles