IND U19 vs ENG U19: आयुष के 134 और वैभव के 70 रन, मुकाबला रहा ड्रॉ

0

नई दिल्ली: इंडिया अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला रोमांचक उतार-चढ़ाव के बावजूद ड्रॉ रहा। दोनों टीमों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। मैच में युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल से प्रभावित किया और आगामी मुकाबले के लिए उत्साह बढ़ा दिया है। अब दोनों टीमें सीरीज़ के दूसरे और निर्णायक टेस्ट की तैयारी में जुट गई हैं। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहली पारी में 540 रन बनाए थे इसके जबाव में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 439 रन बनाए। भारत को पहली पारी में 101 रन की लीड मिली थी।

इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 248 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन का टारगेट दिया। इसके जबाव में इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 270 रन बनाए और चौथे दिन इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज आउट नहीं हुए इसकी वजह से मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में भारत की तरफ से पहली पारी में जहां कप्तान आयुष महात्रे ने 102 रन की पारी खेली थी तो वहीं पहली पारी में विहान मलहोत्रा (67 रन), अभिज्ञान कुंडू (90 रन), राहुल कुमार (85 रन) और आरएस अंबरीश (70 रन) ने शतक लगाए। इसके अलावा दूसरी पारी में इंडिया की तरफ से वैभव (56 रन), विहान (63 रन) और अंबरीश (63 रन) ने अर्धशतक लगाए। इस मुकाबले में आर्ची वॉन ने बेहतरीन गेंदबाजी की और दूसरी पारी में उन्होंने इंडिया के खिलाफ 6 विकेट झटके। आर्ची ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 8 विकेट झटके।

आयुष ने ठोका 134, वैभव सूर्यवंशी ने जमाए 70 रन

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले अंडर-19 टेस्ट मैच में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा, हालांकि मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान आयुष महात्रे ने बनाए। उनकी इस पारी ने भारत की पहली पारी को मज़बूती दी और मैच में अहम भूमिका निभाई। आयुष ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में मिलाकर 134 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल रहा। आयुष भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे जबकि विहान ने 130 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे।

भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा स्कोर आरएस अंबरीश ने बनाया। उन्होंने संयम और सूझबूझ के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए अहम रन जोड़े और टीम की पहली पारी को मजबूत आधार देने में मदद की। उनकी यह पारी भारत की कुल बढ़त में अहम साबित हुई और टीम को मुकाबले में नियंत्रण बनाए रखने में सहायता मिली। जो 123 रन रहा तो वहीं अभिज्ञान कुंडू ने 101 रन बनाए। राहुल कुमार के बल्ले से इस मैच में 96 रन निकले। वैभव पहली पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में छठे नंबर पर रहे। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 57 गेंदों का सामना किया और 70 रन बनाए। उन्होंने ये रन 122.80 की स्ट्राइक रेट से बनाए और इस दौरान 12 चौका और एक छक्का भी लगाया। वैभव का औसत 35.00 का रहा और बेस्ट स्कोर 56 रन रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here