23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

IND U19 vs ZIM U19: वैभव का धमाकेदार शतक, 124 गेंदों में 166 रन, टॉप-3 भारतीय बल्लेबाजों में शामिल

नई दिल्ली : आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इंडिया अंडर 19 टीम ने सुपर सिक्स राउंड के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 204 रन के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए विहान मलहोत्रा ने नाबाद 109 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी (52 रन) और अभिज्ञान कुंडू (61 रन) ने अहम अर्धशतकीय योगदान दिया। इन तीनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों के दम पर भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर, लगातार बेहतरीन प्रदर्शन

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अब तक लीग मैचों समेत कुल 4 मैच खेले हैं और इन मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 भारतीय बैटर्स की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिज्ञान कुंडू हैं जिन्होंने पिछले 4 मैचों की 3 पारियों में सबसे ज्यादा 183 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है और उनका अब तक का बेस्ट स्कोर 80 रन है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं।

वैभव ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले 4 मैचों की 4 पारियों में 41.50 की औसत से 166 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक शतकीय पारी निकली है। वैभव का इन मैचों में बेस्ट स्कोर 72 रन रहा है। वैभव ने इन 4 मैचों में 124 गेंदों पर 166 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विहान हैं जिन्होंने 4 मैचों में एक शतक की मदद से 151 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर अब तक का नाबाद 109 रन है जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर सिक्स के पहले मैच में खेला।

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के चार मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 भारतीय

अभिज्ञान कुंडूं- 183 रन
वैभव सूर्यवंशी- 166 रन
विहान मलहोत्रा- 151 रन

वैभव बने भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर शानदार अर्धशतक जड़ा, जो इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से महज 30 गेंदों में 52 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173.33 का रहा। वैभव ने अपनी विस्फोटक पारी में सिर्फ 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस उपलब्धि के साथ वह कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए, जिन्होंने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles