25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

IND vs AUS: भारत के खिलाफ 19 साल की गेंदबाज को उतार सकता है ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम में बदलाव की आहट तेज हो गई है। होबार्ट में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले चयनकर्ता नई रणनीति पर मंथन कर रहे हैं और इसी बीच 19 साल की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन चर्चा में आ गई हैं। बेलरिव ओवल में दूसरे वनडे में दमदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में 6-4 से आगे है। अब यदि टीम रविवार को 50 ओवरों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रहती है, तो पर्थ में होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले वह ट्रॉफी पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेगी।

19 वर्षीय तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को किम गर्थ और एलिस पेरी की क्वाड इंजरी के बाद ऑस्ट्रेलियाई वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया था। पिछले कुछ दिनों से वह टीम के साथ नियमित अभ्यास कर रही हैं और मल्टी-डे क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए अपनी फिटनेस तथा वर्कलोड मैनेजमेंट पर खास ध्यान दे रही हैं। दूसरे वनडे के दौरान लूसी ने लंबे समय तक नेट्स में गेंदबाजी की, जिससे यह संकेत मिले कि टीम मैनेजमेंट उन्हें डेब्यू का मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर शॉन फ्लेगलर ने दूसरे ODI मैच के दौरान चैनल सेवन से बातचीत में स्पष्ट किया कि तीसरे ODI के लिए लूसी पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए मौकों में से एक है। हमें शायद तीसरे गेम में लूस को देखने का मौका मिलेगा। लूसी ODI के लिए आई हैं और यह उनके लिए टीम में पहले से तय समय से थोड़ा पहले शामिल होने का मौका है। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में क्या कर सकती है। उसके आगे बहुत कुछ है।

ऐसी संभावना है कि 1 मार्च को होने वाले मुकाबले में भी वही पिच इस्तेमाल की जाएगी, जो अब काफी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में सतह से अतिरिक्त टर्न मिलने की उम्मीद के कारण लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम भी चयन की दौड़ में शामिल हो सकती हैं। दूसरे वनडे में निकोला केरी को मौका मिला था। उन्होंने 2022 के बाद अपना पहला वनडे खेलते हुए एक विकेट जरूर लिया, लेकिन 8 ओवर में 55 रन देकर टीम की सबसे महंगी गेंदबाज रहीं। उधर टीम मैनेजमेंट पर्थ में होने वाले डे-नाइट टेस्ट को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को आराम देने पर विचार कर सकता है, क्योंकि वह अब तक सीरीज के सभी पांच मुकाबले खेल चुकी हैं। अब सबकी निगाहें तीसरे और अंतिम वनडे पर टिकी हैं, जहां टीम संयोजन को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की महिला ODI टीम: एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, मेगन शट एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles