नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार (6 दिसंबर) से एडिलेड के एडिलेड स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई। पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। पहले दिन दो सेशन में भारतीय टीम 180 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 33 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन बना लिए। भारत के पास 94 रन की बढ़त है। मार्नस लाबुशेन 20 और नाथन मैकस्वीनी 30 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 62 रन की साझेदारी। उस्मान ख्वाजा ने 13 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह को विकेट मिला।
पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक तक भारत ने 23 ओवर में 4 विकेट पर 82 रन बनाए। ऋषभ पंत 4 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल मैच की पहली गेंद पर आउट हुए। केएल राहुल ने 37 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 4 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में खेली थी। दूसरा टेस्ट मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 से देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर बाहर हुए। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 पहले ही घोषित हो गई थी। पैट कमिंस की टीम में 1 बदलाव हुआ है। चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिला। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट भारतीय टीम जीती थी और 1-0 का बढ़त बना ली था।
पहले दिन का खेल समाप्त
एडिलेड डे नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 180 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्नश लाबुशेन 20 रन और नाथन मैकस्वीनी 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके।
पिंक बॉल टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम
एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। भारतीय टीम 180 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 33 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन बना लिए। भारत के पास 94 रन की बढ़त। मार्नस लाबुशेन 20 और नाथन मैकस्वीनी 30 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 62 रन की साझेदारी। उस्मान ख्वाजा ने 13 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह को विकेट मिला।
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।