24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

IND vs AUS: केएल राहुल अर्धशतक पूरा करने के मामले में यशस्वी जायसवाल से भी धीमे साबित हुए

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में केएल राहुल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्हें थर्ड अंपायर ने गलत तरीके से आउट करार दिया था, लेकिन दूसरी पारी में केएल राहुल ने कोई गलती नहीं की और टीम के लिए अहम अर्धशतक लगाया। पहली पारी में 26 रन बनाने वाले केएल राहुल दूसरी पारी में तकनीकी रूप से और बेहतरीन नजर आए और कंगारू गेंदबाजों की कोई चालाकी उनके सामने नहीं चल पाई। केएल राहुल ने दूसरी पारी में अर्धशतक तो जरूर लगाया, लेकिन वो अपना अर्धशतक पूरा करने के मामले में यशस्वी जायसवाल से भी धीमे साबित हुए।

केएल राहुल ने 124 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केेएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 124 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 4 चौके भी लगाए। दूसरी पारी में इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 123 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था और राहुल ने यशस्वी से भी ज्यादा गेंद खेलकर अर्धशतक पूरा किया और इस मामले में जायसवाल से भी स्लो साबित हुए। वैसे ये य़शस्वी के टेस्ट क्रिकेट करियर का 16वां शतक रहा और खबर लिखे जाने तक वो 57 रन बनाकर खेल रहे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles