28.5 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

IND vs AUS: सीरीज का अगला मुकाबला ब्रिस्बेन में, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रिकॉर्ड और आंकड़े

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 48 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज हारने के खतरे को टाल दिया है। अब टीम इंडिया की निगाहें इस सीरीज को अपने नाम करने पर हैं, जिसमें आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। यदि टीम इस सीरीज को जीतने में सफल रहती है, तो अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मजबूती से बढ़ जाएगा।

ब्रिस्बेन में अब तक हुई केवल एक भिड़ंत

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेलना है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है, जो 2018 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था। उस मैच में टीम इंडिया को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए थे, जिसके बाद भारतीय टीम को DLS नियम के अनुसार 17 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि टीम इंडिया 169 रन ही बना पाई और मैच अपने नाम नहीं कर सकी थी।

ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया का दमदार प्रदर्शन

ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। अब तक उन्होंने इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 7 में उन्हें जीत मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को आखिरी बार 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से उन्होंने यहां 5 मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को गाबा स्टेडियम में हराना कोई आसान काम नहीं होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles