25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

IND vs AUS: शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती, बाबर आजम और 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दे सकते हैं चुनौती

नई दिल्ली : भारतीय टीम के नवनियुक्त वनडे कप्तान शुभमन गिल पहली बार इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। रविवार को पर्थ में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। इस सीरीज में गिल के पास बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जीतकर इतिहास रचने का अवसर है। इसके अलावा, उनकी नजरें वनडे क्रिकेट के एक और बड़े रिकॉर्ड को हासिल करने पर भी टिकी रहेंगी।

शुभमन गिल आगामी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर 225 रन बना लेते हैं तो वह बाबर आजम समेत तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों से आगे निकल सकते हैं। गिल के नाम अभी वनडे क्रिकेट की 55 पारियों में 2775 रन दर्ज हैं। अगर वह तीन मैचों में 225 रन बनाते हैं तो दुनिया के दूसरे सबसे तेज 3000 वनडे रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में अभी साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला टॉप पर हैं।

सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)- 57 पारी
शाय होप (वेस्टइंडीज)- 67 पारी
फखर जमां (पाकिस्तान)- 67 पारी
इमाम-उल-हक (पाकिस्तान)- 67 पारी
बाबर आजम (पाकिस्तान)- 68 पारी

सबसे तेज 3000 वनडे रन पूरे करने वाले भारतीय

शिखर धवन- 72 पारी
विराट कोहली- 75 पारी
केएल राहुल- 78पारी
नवजोत सिंह सिद्धू-79 पार
सौरव गांगुली- 82 पारी

नंबर 1 भारतीय बनने की राह पर शुभमन गिल

शुभमन गिल को अगले तीन महीनों में 9 वनडे मैच खेलना हैं। अगर वह इन सभी 9 पारियों में कुल 225 रन बना लेते हैं, तो वह सबसे तेज़ 3,000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा, वह बाबर आजम, फखर जमां, इमाम-उल-हक और शाय होप को भी पीछे छोड़ देंगे। यदि गिल ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सिर्फ दो मैचों में ही यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं, तो वह हाशिम अमला के बराबरी पर पहुँच सकते हैं। अब तक उन्होंने भारत के लिए 55 वनडे पारियों में 2,775 रन बनाए हैं, जिनमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles