नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला कैरारा ओवल, क्वींसलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिच मार्श ने टॉस जीता और भारत पहले बैटिंग करेगा।
भारत के पास अब चौथे मैच को जीतकर सीरीज में 4-1 की बढ़त बनाने का शानदार मौका है। वहीं कंगारू टीम पिछली हार के बाद इस मैच में टीम इंडिया पर जोरदार वार के लिए पूरी तरह से तैयार होगी। इस मैच में भारतीय टीम ने कोई भी बदलाव नहीं किया, होबार्ट में टी20 खेलने वाली टीम ही इस मुकाबले को खेल रही है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में चार बदलाव देखने को मिले. टीम में एडम जाम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, जोश फिलिप और बेन ड्वार्शुइस को शामिल किया गया है. अब सवाल यह है कि क्या ऑस्ट्रेलिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 की बढ़त बना लेगा, या फिर भारत अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सीरीज में बढ़त हासिल करेगा?
गोल्ड कोस्ट टी20 में भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
गोल्ड कोस्ट टी20 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा
भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2025 शेड्यूल
पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा (मैच रद्द)
दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीता)
तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट (भारतीय टीम 5 विकेट से जीती)
चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट (आज)
पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

