25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

IND vs AUS: यशस्वी एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर

नई दिल्ली: भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 2 छक्के लगाते ही टेस्ट क्रिकेट में एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यशस्वी ने अपनी पारी के दौरान जैसे ही 2 छक्के लगाए वो टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुलम के नाम पर दर्ज था, लेकिन अब यशस्वी उनसे आगे निकल गए। दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी ने 90 रन बना लिए थे और क्रीज पर डटे हुए थे।

यशस्वी अब मैकुलम से आगे निकले

साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में अब तक यशस्वी जायसवाल ने खबर लिखे जाने तक कुल 34 छक्के लगाए हैं जबकि साल 2014 में मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में 33 छक्के लगाए थे। एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बेन स्टोक्स हैं जिन्होंने साल 2022 में कुल 26 छक्के लगाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2005 में 22 छक्के लगाकर एडम गिलक्रिस्ट हैं तो वहीं इसी नंबर पर गिलक्रिस्ट के साथ संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद हैं जिन्होंने साल 2008 में 22 छक्के लगाए थे।

टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के

34 छक्के- यशस्वी जायसवाल (2024) (खबर लिखे जाने तक)
33 छक्के- ब्रेंडन मैकुलम (2014)
26 छक्के- बेन स्टोक्स (2022)
22 छक्के- एडम गिलक्रिस्ट (2005)
22 छक्के- वीरेंद्र सहवाग (2008)

यशस्वी और केएल राहुल ने तोड़ा सहवाग और आकाश चोपड़ा का रिकॉर्ड

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाले बल्लेबाज आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग थे जिन्होंने साल 2003 में 141 रन की साझेदारी थी, लेकिन अब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल दोनें से आगे निकल गए। पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक दोनों के बीच 171 रन की साझेदारी हो चुकी है और अब ये दोनों बतौर ओपनर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले भारतीय पेयर बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए 100+ ओपनिंग साझेदारी

171 रन – यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, पर्थ, 2024 (खबर लिखे जाने तक)
141 रन – आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग, मेलबर्न, 2003
123 रन – आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग, सिडनी, 2004

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles