34.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए टीम घोषित, इस खिलाड़ी को किया गया बाहर

नई दिल्ली :भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सोमवार को समाप्त हुआ, जिसमें टीम इंडिया को करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच की गर्माहट अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अगले ही दिन, यानी मंगलवार को चौथे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया। चयनकर्ताओं ने तेजी से फैसला लेते हुए कुछ बदलाव भी किए हैं, जिससे अगला मुकाबला और भी रोचक होने की उम्मीद है। भारत ने तो पूरी सीरीज के लिए टीम की घोषणा की थी, लेकिन इंग्लैंड की ओर से हर टेस्ट के पहले टीम का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम में एक बदलाव किया गया है। इसकी आशंका पहले ही जताई जा रही थी।

लॉर्ड्स टेस्ट में मोहम्मद सिराज को आउट कर इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले युवा स्पिनर शोएब बशीर अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अंतिम विकेट लेकर मैच खत्म करने वाले बशीर का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा, यह इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, खासकर जब सीरीज निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। दरअसल लॉर्ड्स टेस्ट में ही उन्हें चोट लगी थी। वे चौथी पारी में गेंदबाजी के लिए आने वाले भी नहीं ​थे, लेकिन जब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को लगा कि मैच हाथ से जा सकता है तो चोटिल शोएब बशीर को ही बुलाया गया और उन्होंने अपना काम भी कर दिया। मोहम्मद सिराज को आउट कर उन्होंने भारत का आखिरी विकेट​ लिया और अपनी टीम को जीत दिला दी।

इस बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से आधिकारिक ऐलान किया गया है कि शोएब बशीर की जगह अब लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर डॉसन को उनके अनुभव और ऑलराउंड क्षमताओं के चलते टीम में मौका दिया गया है। बशीर की गैरमौजूदगी में डॉसन पर अब इंग्लैंड की स्पिन जिम्मेदारी का बड़ा दारोमदार रहेगा। लियाम डॉसन का नाम भारतीय फैंस ने शायद ज्यादा नहीं सुना होगा। लेकिन वे अब तक तीन टेस्ट खेलकर 7 विकेट ले चुके हैं। अब तक इंग्लैंड के लिए उन्होंने 6 वनडे में 5 विकेट लिए हैं। इतना ही नहीं, 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर उन्होंने 11 विकेट चटकाने का काम किया है।

लियाम डॉसन ने अपना टेस्ट डेब्यू भी भारत के खिलाफ ही किया था। यह मुकाबला साल 2016 में खेला गया था, जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर थी। डॉसन ने उस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान खींचा था। अब करीब आठ साल बाद वह एक बार फिर उसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई थी। तब ये मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा था। साल 2016 में डेब्यू कर लियाम डॉसन ने अपना आखिरी मैच साल 2017 जुलाई में ही खेल लिया था। इसके बाद अब उनकी एक बार फिर से वापसी हुई है। यानी करीब आठ साल बाद लियाम डॉसन की टेस्ट में वापसी हो रही है। खास बात ये है कि वे उसी भारतीय टीम के खिलाफ उतरेंगे, जिसके खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि अभी चौथे टेस्ट में वक्त है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मेनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान: बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles