32.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

IND vs NAM: भारत ने 93 रन से जीता मुकाबला, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दिखाया करिश्मा

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। भारत ने नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। यह जीत भारत के लिए बेहद अहम रही, क्योंकि इससे टीम का नेट रन रेट भी काफी बेहतर हो गया है।

टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ जीता था और इसके बाद नामीबिया को भी करा दिया है। इसके साथ ही उनके चार अंक हो गए हैं और टीम अब सुपर 8 की सीट से कुछ ही दूर है। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

भारतीय टीम लगातार मुकाबले जीतती चली आ रही है। हाल ही में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी, तब टीम इंडिया ने चार मुकाबले जीत थे और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पहले यूएसए और इसके बाद नामीबिया, अब पाकिस्तान की बारी है। टीम इंडिया यहां भी अपने जीत के रथ को बरकरार रखना चाहेगी।

भारत की बल्लेबाजी के दौरान दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिलीं। ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। गेंदबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने तीन सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत का पूरा स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

नामीबिया का पूरा स्क्वॉड: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles