नई दिल्ली : भारत आठ मैचों में से सात जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने से अब सिर्फ एक जीत दूर है। अगर भारत रविवार (7 मार्च) को अहमदाबाद में होने वाला फाइनल मुकाबला जीत लेता है, तो वह अपनी ही सरजमीं पर यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम भी बन जाएगा। दूसरी ओर, 2024 में ग्रुप स्टेज में बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार वापसी की है और पूरे टूर्नामेंट में पांच जीत और दो हार के साथ अब वह भी अपने पहले खिताब से सिर्फ एक जीत दूर खड़ा है।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से जुड़ी पूरी जानकारी
- भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब है?
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (8 मार्च) को है। - भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कहां होगा?
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र स्टेडियम में होगा। - भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब से खेला जाएगा?
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा।
भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड
मैच- 30, भारत जीता- 16, न्यूजीलैंड जीता- 11, टाई-3 (2 मैच भारत जीता)।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड
मैच-3, भारत जीता-0, न्यूजीलैंड जीता-3।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच
भारतीय टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच पर साउथ अफ्रीका से हारी थी। ऐसे में फाइनल में लाल मिट्टी या दोनों मिट्टी से बनी पिच मिल सकती है।
अहमदाबाद का मौसम
भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, ओस प्रभाव डाल सकता है।
भारत का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा/रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत-न्यूजीलैंड लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
भारत में भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच अधिकारी
मैदानी अंपायर- रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ।
थर्ड अंपायर- अल्लाहुद्दीन पालेकर।
फोर्थ अंपायर- एड्रियन होल्डस्टॉक।
रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट।

