24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

IND vs NZ Final: मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड ने चुनी पहले गेंदबाजी, भारत करेगा बल्लेबाजी

नई दिल्ली: ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी है और फिलहाल भारतीय बल्लेबाज मैदान पर रन जुटाने में लगे हुए हैं। भारत की कोशिश होगी कि वह बड़ा स्कोर खड़ा करे, ताकि बाद में न्यूजीलैंड की टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो जाए।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा कि आज उनकी टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जो टीम पिछले मैच में खेली थी और जीत दर्ज की थी, वही इस मैच में भी खेल रही है। लाइव स्कोर के साथ साथ आप यहां हिंदी में हर बॉल की कमेंट्री भी पढ़ सकते हैं। यानी आपको अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।

भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जहां भारतीय टीम ने केवल एक मैच हारा है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम दो मैच हारी है। अब देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है। जिस तरह का प्रदर्शन दोनों टीमों का अब तक रहा है, उससे पता चलता है कि मैच काफी रोचक होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मुकाबला हो जाए तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए।

न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles