30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

IND vs NZ Final: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर बनी विश्व चैंपियन

नई दिल्ली: India cricket team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand cricket team को 96 रन से हराकर एक बार फिर ICC Men’s T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी और पूरी टीम सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

भारतीय टीम ने जहां पहले बल्लेबाजी में कमाल किया, वहीं इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल किया। जसप्रीत बुमराह एक बार फिर हीरो साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट हासिल किए। अक्षर ने तीन ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी एक एक विकेट लिया।

इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बार फिर संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस बार उन्हें अभिषेक शर्मा और फिर ईशान किशन का भी साथ मिला। संजू सैमसन ने केवल 46 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें पांच चौके और आठ छक्के उन्होंने लगाए। अभिषेक शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 21 बॉल पर 52 रन बनाए। उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के आए। ईशान किशन ने भी 25 बॉल पर 54 रनों की अच्छी पारी खेली। ईशान ने चार चौके और चार छक्के लगाए।

एक वक्त टीम इंडिया 270 के स्कोर के पार जाती हुई नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या की भी एक धीमी पारी आई। हार्दिक ने 13 बॉल पर 18 रन बनाए। तिलक वर्मा छह बॉल पर 8 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जब लग रहा था कि टीम इंडिया शायद 250 से ज्यादा रन बना पाए, तभी शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। आखिरी दो ओवर में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 8 बॉल पर 26 रन ठोक दिए। इसमें तीन चौके और दो छक्के शाामिल रहे। आखिरी ओवर में भारत ने कुल 24 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles