नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम पहले स्थान पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बावजूद टीम पहले स्थान पर है। टीम के बल्लेबाजों ने भी इस साइकिल में अपना दबदबा दिखाया है। टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सामिल हैं। अब इनके बीच सबसे ज्यादा शतक लगाने की प्रतियोगिता जारी है।
जायसवाल ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल ने 12 मैचों में 1265 रन बनाए हैं। वह तीन शतक और सात अर्धशतक लगा चुके हैं। शतक के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल भी उनकी बराबरी पर हैं।
रोहित शर्मा और गिल भी जायसवाल की बराबरी पर
रोहित शर्मा ने 12 मैचों की 22 पारियों में 796 रन बनाए हैं। रोहित ने तीन शतक लगाए हैं। शुभमन गिल ने भी 11 मैचों में तीन शतक लगाए हैं जबकि उनके बल्ले से 735 रन निकले हैं। पुणे टेस्ट में तीनों की नजर चौथे शतक पर होगी। शुभमन गिल को पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन जगह नहीं मिली थी। वह गर्दन में चोट से परेशान थे। हालांकि पुणे में उनकी वापसी हो सकती है।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जो रूट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के जो रूट हैं। रूट ने इस साइकिल में अब तक 18 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 1712 रन हैं। रूट छह शतक और छह अर्धशतक अगला चुके हैं। उनका औसत 59.03 का है। उनके बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी कुमिंडो मेंडिस है। मेंडिस के नाम पांच शतक हैं। उन्होंने सात मैचों में 943 रन बनाए हैं। वह तीन अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट भारत के रविचंद्रन अश्विन ने लिए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 54 विकेट लिए हैं। वहीं जोश हेजलवुड ने 11 मैचों में 51 विकेट लिए हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने 48-48 विकेट लिए हैं।