25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

IND vs PAK: कोलंबो में छाए घने बादल, अगले 24 घंटों का मौसम अपडेट आया सामने—मैच पर बारिश का खतरा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाएं तेज रही हैं—पहले पाकिस्तान टीम द्वारा मुकाबले के बहिष्कार की अटकलें और फिर फैसले में बदलाव ने इस भिड़ंत की उत्सुकता और बढ़ा दी। मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों ने कोलंबो में अभ्यास सत्र के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है, जिससे मैच के रद्द होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में सभी की निगाहें अब कोलंबो के मौसम पर टिकी हैं कि अगले 24 घंटे में हालात कैसे रहते हैं।

श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी के मौसम को लेकर बात की जाए तो बीबीसी वेदर रिपोर्ट के अनुसार मुकाबला शुरू होने से पहले के पांच घंटों में बारिश की संभावना 40 से 48 फीसदी के बीच में जताई गई है। वहीं शाम 7 बजे जब मुकाबला शुरू किया जाना था, जिसमें उस समय बारिश की संभावना बढ़कर 57 फीसदी तक हो जाएगी। हालांकि उसके बाद ये कम होकर लगभग 18 फीसदी तक होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं एक्यूवेदर की रिपोर्ट को देखा जाए तो उसके अनुसार कोलंबो में दोपहर एक बजे तक तो बारिश होने की 59 फीसदी संभावना है, लेकिन उसके बाद इसमें लगातार कमी देखने को मिलेगी। शाम 6 बजे से बारिश होने की संभावना काफी घटकर 9 फीसदी तक होने की जताई गई है। हालांकि इस दौरान बादलों का डेरा लगातार देखने को मिलेगा।

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान या मैच शुरू होने से पहले बारिश होती है और वह समय पर थम जाती है, तो मैदान को खेलने लायक बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी उन्नत माना जाता है। बारिश के दौरान पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया जाता है, जिससे पानी जमा नहीं होता और ग्राउंड स्टाफ के लिए पानी की निकासी आसान हो जाती है। इसी वजह से हालात अनुकूल होने पर मुकाबला दोबारा शुरू कराने में ज्यादा देर नहीं लगती।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles