26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs PAK: फिर नहीं हुई हाथ मिलाने की परंपरा! भारतीय U19 टीम ने भी निभाई नो हैंडशेक पॉलिसी

नई दिल्ली : ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच बुलावायो में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान एक बार फिर वही नजारा देखने को मिला, जो पिछले कुछ IND vs PAK मुकाबलों में अक्सर दिखाई देता रहा है। जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ से पारंपरिक प्री-मैच हैंडशेक नहीं किया। इस घटना ने पहले से ही रोमांच और तनाव से भरे इस भारत-पाकिस्तान मुकाबले की शुरुआत से ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

भारत और पाकिस्तान टीम में एक-एक बदलाव

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में आज एक-एक बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान की टीम में अली हसन को शामिल किया गया है, जबकि मोहम्मद शायान को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में उधव मोहन की जगह दीपेश देवेंद्रन को मौका मिला है।

आयुष म्हात्रे ने मैच से पहले क्या बयान दिया?

भारतीय कप्तान ने कहा कि वह पहले बैटिंग करना चाहते थे। लड़के बहुत अच्छा कर रहे हैं। काफी कॉन्फिडेंट हैं। लड़के बहुत अच्छा खेल रहे हैं। आज धूप वाला दिन है। पहले तीन मैचों में बारिश हो रही थी, कुछ दिक्कतें थीं। पिछले दो मैचों में मौसम अच्छा था और इससे हमें सच में मदद मिली है। एक बदलाव है। उधव मोहन बाहर हैं। उनकी जगह दीपेश को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

पाकिस्तानी कप्तान का भरोसा अपनी टीम पर

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने बताया कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करेगी। उन्होंने कहा कि पिच पर थोड़ी नमी है और उन्हें अपनी बॉलिंग यूनिट पर पूरा भरोसा है कि वे इसका फायदा उठा सकेंगे। यह एक नया ग्राउंड है, जिसे पिछले दो दिनों में अच्छी तरह तैयार किया गया है, और हरारे व बुलावायो के मैदानों में ज्यादा फर्क नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले 3-4 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और अब फोकस अच्छा खेल खेलने और सही इरादों पर है। नेट रन रेट के लिए कोई खास योजना नहीं बनाई गई है। टीम में एक बदलाव भी किया गया है, जिसमें अली हसन को शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत U19 (प्लेइंग XI): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles