20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

IND vs PAK: भारत-पाक मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम, खिलाड़ियों के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि जीत दर्ज करने वाली टीम सुपर-4 में लगभग अपनी जगह पक्की कर लेगी। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है—भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की, वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से मात दी। ऐसे में यह भिड़ंत रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है, जबकि सभी की निगाहें इस मैच के दौरान मौसम के हालात पर भी टिकी रहेंगी।

मैच के दौरान खिलाड़ियों की होगी कड़ी परीक्षा, झेलनी पड़ सकती है भीषण गर्मी

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम पूरी तरह गर्म और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अनुमान है कि तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि मैदान पर खिलाड़ियों को 45 डिग्री तक की गर्मी महसूस हो सकती है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी लगभग 38 फीसदी रहने की उम्मीद है, जो खिलाड़ियों की सहनशक्ति और फिटनेस की कड़ी परीक्षा लेगी। ऐसे हालात में टीमों के लिए अपनी ऊर्जा और फिटनेस बनाए रखना अहम चुनौती होगी।

दुबई में चेज़ करने वाली टीमों का रहा दबदबा

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग का भरपूर फायदा मिलता है, जिससे पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल साबित होता है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है और रन बनाने की रफ्तार भी तेज हो जाती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 135 से 140 के बीच रहा है। अब तक इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 52 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 59 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles