22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

IND vs PAK: वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा ने छक्कों से मचाया धमाल, क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक धमाकेदार पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। भारत को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से बेहद आसान बना दिया। उन्होंने महज़ 39 गेंदों पर 5 शानदार छक्के और 6 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.74 का रहा। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान लगाए गए 5 छक्कों के साथ ही अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 50 छक्के पूरे करने का कारनामा कर दिखाया और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा, अभिषेक शर्मा ने रचा नया कारनामा

अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए। अभिषेक ने ये 50 छक्के सिर्फ 20 पारियों में लगाए और टी20आई में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने साथ ही इविन लुईस की बराबरी पर भी आ गए। लुईस ने ये कमाल 20 पारियों में किया था। अभिषेक क्रिस गेल से आगे निकल गए जिन्होंने 25 पारियों में टी20आई में 50 छक्के लगाए थे।

T20I में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले बैटर (फुल मेंबर)

20 पारी – इविन लुईस
20 पारी – अभिषेक शर्मा
25 पारी – क्रिस गेल
29 पारी – सूर्यकुमार यादव
30 पारी – शेन वॉटसन
31 पारी – युवराज सिंह/केएल राहुल/रहमानुल्लाह गुरबाज
32 पारी – फिल सॉल्ट

युवराज से आगे निकले अभिषेक शर्मा

पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में अभिषेक शर्मा चौथे नंबर पर आ गए। वो यहां युवराज सिंह से आगे निकल गए। युवराज ने टी20आई में पाकिस्तान के खिलाफ 72 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी और अभिषेक 73 रन के साथ चौथे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं।

टी20 में भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

82 रन – विराट कोहली (2022)
78* रन – विराट कोहली (2012)
75 रन – गौतम गंभीर (2007)
74 रन – अभिषेक शर्मा (2025)
72 रन – युवराज सिंह (2012)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles