नई दिल्ली : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा की निगाहें विराट कोहली के महारिकॉर्ड को तोड़ने पर टिकी होंगी। पहले टी20 मैच में अभिषेक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में 17 रन बनाए थे, लेकिन वह इसे एक बड़े स्कोर में बदलने में सफल नहीं हो पाए थे।
अभिषेक शर्मा के पास विराट कोहली से आगे निकलने का मौका
भारत को पहले टी20 मुकाबले में बड़ी जीत मिली थी, लेकिन क्रिकेट फैंस को अभिषेक शर्मा का ताबड़तोड़ अंदाज ज्यादा देर तक देखने को नहीं मिला। अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह दूसरे मैच में कमाल करें और टीम के लिए विस्फोटक पारी खेलें। यदि अभिषेक दूसरे मैच में 99 रन बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली का 9 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ देंगे।
टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में इस समय अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 1516 रन दर्ज हैं। अगर अभिषेक दूसरे मैच में 99 रन बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। कोहली ने साल 2016 में 1614 रन बनाए थे और इसी वजह से वह टी20 में एक साल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हैं।
एक में भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स
1614 रन – विराट कोहली 29 पारियों में (2016)
1516 रन – अभिषेक शर्मा 37 पारियों में (2025)
1503 रन – सूर्यकुमार यादव 41 पारियों में (2022)
1338 रन – सूर्यकुमार यादव 33 पारियों में (2023)

