23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

IND vs SA: गिल-राहुल की निगाहें बड़ी उपलब्धि पर, जडेजा हो सकते हैं कपिल देव क्लब में शामिल

नई दिल्ली : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तान शुभमन गिल, सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल और रविंद्र जडेजा पर सभी की नजरें होंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्रारंभिक दौर में तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट शुक्रवार, 12 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान गिल, राहुल और जडेजा की निगाहें बड़ी उपलब्धियों को हासिल करने पर टिकेंगी।

गिल टेस्ट में जल्द ही 3,000 रन का मील का पत्थर छू सकते हैं

शुभमन गिल टेस्ट में 3,000 रन पूरे करने से 161 रन दूर हैं। 39 टेस्ट मैचों में उन्होंने 43.01 के औसत से 2,839 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा है। गिल का इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है, जहां उन्होंने 15 पारियों में 69.92 के औसत और 63 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 979 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा है।

राहुल और जडेजा जल्द पूरा कर सकते हैं 4,000 रन

केएल राहुल और रविंद्र जडेजा टेस्ट में 4,000 रन पूरा करने के करीब हैं। 65 टेस्ट मैचों में केएल ने 36.55 के औसत से 3,985 रन बनाए हैं। इसमें 11 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रहा है। इस साल बतौर ओपनर वह शानदार फॉर्म में हैं। यह इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ साल रहा है। उन्होंने आठ टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 53.21 के औसत से 745 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रहा है।

जडेजा बन सकते हैं कपिल देव क्लब के नए मेंबर

दूसरी ओर, रविंद्र जडेजा ने 87 टेस्ट मैचों में 38.73 के औसत से 3,990 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 175 रन रहा है। इस साल उन्होंने आठ मैचों में 82.37 के औसत से 659 रन ठोके हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए, 25.21 के औसत से 338 टेस्ट विकेट लेने वाले इस ऑलराउंडर को 350 विकेट के आंकड़े से केवल 12 विकेट की दूरी है। अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो जडेजा कपिल देव के बाद 4,000 टेस्ट रन और 350 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles