23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

IND vs SA HWC 2018: पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंदा

भुवनेश्वर। भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने कलिंगा स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया। यह भारत की द. अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, भारत ने ब्रिस्बेन (1996) में ऑस्ट्रेलिया कप और नई दिल्ली (2012) में द. अफ्रीका को 4-0 से हराया था। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में आठवीं बार ओपनिंग मुकाबला जीता। भारत और अफ्रीकन चैंपियन टीम का यह वर्ल्ड कप में पांचवां मैच था। उसने द. अफ्रीका को दूसरी बार हराया है। तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत की ओर से मंदीप सिंह ने 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। आकाशदीप सिंह ने 12वें मिनट में गाेल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। सिमरनजीत सिंह ने 43वें, 46वें और ललित उपाध्याय ने 45वें मिनट में गोल कर भारत को जीत दिला दी। सिमरनजीत सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। अब तक भारत और द. अफ्रीका के बीच 43 मैच खेले गए हैं। भारत की यह 26वीं जीत है। भारत ने 2006 के बाद दक्षिण अफ्रीका को हराया है। भारत के चिंगलेनसना सिंह का यह 200वां इंटरनेशनल मुकाबला था। भारत का अगला मैच 2 दिसंबर को बेल्जियम से होगा। भारत ने अपनी मेजबानी में हुए दो वर्ल्ड कप में भी ओपनिंग मुकाबले जीते थे।
जीत के बाद बेल्जियम के खिलाड़ी
चैंपियंस लीग फुटबॉल
वर्ल्ड कप में बेल्जियम की कनाडा पर पहली जीत
ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट बेल्जियम ने वर्ल्ड कप में पहली बार कनाडा को हराया। वर्ल्ड नंबर 3 बेल्जियम ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कनाडा को 2-1 से हराया। बेल्जियम की ओर से फेलिक्स डिनायर ने तीसरे और कप्तान थॉमस ब्रेल्स ने 22वें मिनट में गोल किए। जबकि कनाडा की ओर से मार्क पिअर्सन ने 48वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।
ओलिंपिक चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन का मैच आज
ओलिंपिक चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच गुरुवार शाम 5 बजे से मुकाबला होगा। अर्जेंटीना की टीम कभी चैंपियन नहीं बनी है जबकि स्पेन दो बार का रनरअप है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में सात बार भिड़ीं हैं। इसमें से स्पेन ने 3 और अर्जेंटीना ने 2 मैच जीते हैं। बाकी दो ड्रॉ रहे हैं। गुरुवार के दूसरे मैच में फ्रांस और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। फ्रांस 28 साल बाद वर्ल्ड कप खेल रहा है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार एक दूसरे से भिड़ेंगी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles