23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs SA: पुजारा ने गिल-गंभीर को दिया ध्रुव जुरेल की पोजिशन पर अहम सुझाव

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने जुरेल के बारे में सुझाव दिया कि उन्हें किस क्रम पर खिलाना भारत के लिए सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है।

चेतेश्वर पुजारा का सुझाव: ध्रुव जुरेल के लिए नंबर 6 है परफेक्ट

चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि ध्रुव जुरेल पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे। पुजारा के अनुसार, भारतीय टीम अपने शीर्ष क्रम में कोई बदलाव नहीं करेगी, जिसमें यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, जबकि साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर रहेंगे। इसके बाद चौथे नंबर पर शुभमन गिल और पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत की बल्लेबाजी होगी।

पुजारा ने जियो हॉटस्टार पर बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान फॉर्म को देखते हुए ध्रुव जुरेल प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के पूरी तरह हकदार हैं। 103 टेस्ट खेल चुके पुजारा ने आगे कहा कि उनका अनुमान है कि जुरेल नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे। पुजारा ने माना कि अगर वह इस क्रम पर खेलते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

बल्लेबाजी के अलावा पुजारा ने भारत की संभावित गेंदबाजी संयोजन पर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि कोलकाता की पिच को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम पहले टेस्ट में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतरेगी। पुजारा ने आगे कहा कि वह टीम संयोजन को इसी नजरिए से देखते हैं और यह देखना रोचक होगा कि जुरेल इस क्रम में कैसे फिट होते हैं। जिस फॉर्म में जुरेल हैं और जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए, वह निश्चित रूप से भारतीय लाइनअप को और मजबूत बनाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles