27.8 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs SA: संजू का धमाल जारी: स्ट्राइक रेट 194 से ऊपर, दो शतक; जितेश फ्लॉप, सूर्या पर बढ़ा चयन का दबाव

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में संजू सैमसन को मौका मिलेगा या नहीं, इसे लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। हालांकि संजू के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर नज़र डालें और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उनके धमाकेदार प्रदर्शन को देखें — तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह देने से कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर शायद ही पीछे हटें। शानदार स्ट्राइक रेट, लगातार रन और मैच बदलने की क्षमता ने संजू को इस समय टीम इंडिया की टी20 लाइनअप में सबसे प्रबल दावेदारों में ला खड़ा किया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन का दमदार रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में संजू सैमसन का कमाल का रिकॉर्ड है और इस टीम के खिलाफ वह लगातार रन बनाते रहते हैं। संजू ने अब तक प्रोटियाज के खिलाफ खेले 4 मैचों की 4 पारियों में 194.59 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 216 रन बनाए हैं, जबकि उनका औसत इस टीम के खिलाफ 72.00 का रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 4 मैचों में 2 बार शतकीय पारी खेली है, और उनका सर्वोत्तम स्कोर नाबाद 109 रन रहा है।

संजू सैमसन बनाम जितेश शर्मा: रिकॉर्ड और फॉर्म की तुलना

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन को पहले दो मैचों में खेलने का मौका मिला था, लेकिन आखिरी तीन मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और जितेश शर्मा को जगह दी गई। अब माना जा रहा है कि प्लेइंग इलेवन के लिए जितेश ज्यादा बड़े दावेदार हैं, लेकिन सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2025 में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। इस टूर्नामेंट में किए गए शानदार प्रदर्शन के आधार पर संजू ने अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में संजू सैमसन ने केरल के लिए 6 मैच खेले और इन 6 पारियों में 137.8 की स्ट्राइक रेट के साथ 233 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल थे। उनका औसत इस दौरान 58.2 का रहा। वहीं, जितेश शर्मा की बात करें तो उन्होंने बड़ोदा के लिए 6 मैचों की 6 पारियों में सिर्फ 90 रन ही बनाए, और उनका सर्वोच्च स्कोर 41 रन रहा। इन मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 163.63 और औसत 22.50 का रहा। इन आंकड़ों के आधार पर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में संजू की दावेदारी जितेश के मुकाबले कहीं अधिक मजबूत नजर आ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles