34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs SL: अभिषेक ने पावरप्ले में किया ऐसा कमाल, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा, रोहित-हेड जैसे दिग्गजों की बराबरी

नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में भारत के लिए लगातार शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ भी उनका यह बेहतरीन फॉर्म बरकरार रहा। खास बात यह रही कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले से ठीक पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जिस अंदाज़ में रन बनाए, उससे उनके आत्मविश्वास में जबरदस्त इज़ाफा हुआ है। उनकी लय और आक्रामकता को देखते हुए कहा जा सकता है कि अभिषेक फाइनल में टीम इंडिया के लिए एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अभिषेक ने इस मैच में 61 रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के और 8 चौके भी लगाए। अभिषेक का स्ट्राइक रेट इस दौरान 196.77 का रहा। अभिषेक ने जो 2 छक्के लगाए वो उन्होंने पावरप्ले में यानी पहले 6 ओवर के बीच लगाए और इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा वो अपनी 50 प्लस की पारी के साथ ही रोहित शर्मा और ट्रेविस हेड समेत 4 बैटर्स की भी बराबर कर ली।

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक ने पावरप्ले के दौरान 2 छक्के लगाए और वो अब टी20आई में भारत की तरफ से पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक ने तक टी20आई में पावरप्ले में कुल 34 छक्के लगाए हैं और उन्होंने सूर्या को पीछे छोड़ा जिन्होंने अब तक पावरप्ले में 32 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में 94 छक्कों के साथ रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं।

टी20आई में भारत की तरफ से पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स

94 छक्के – रोहित शर्मा
44 छक्के – केएल राहुल
34 छक्के – अभिषेक शर्मा
32 छक्के – सूर्यकुमार यादव
27 छक्के – शिखर धवन
24 छक्के – यशस्वी जायसवाल
18 छक्के – विराट कोहली</p>

अभिषेक ने की रोहित, हेड, मुनरो और चार्ल्स के साथ बराबरी

अभिषेक शर्मा ने टी20आई में दूसरी पारी पावरप्ले के अंदर 50 प्लस की पारी खेली और उन्होंने रोहित शर्मा, ट्रेविस हेड, कोलिन मुनरो और जॉनसन चार्ल्स की बराबरी कर ली। इन चारों ने टी20आई में दो बार पावरप्ले के अंदर 50 प्लस की पारी खेलने का कमाल किया था।

T20I में पावरप्ले में सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर (फुल मेंबर)

2 – कोलीन मुनरो
2 – जॉनसन चार्ल्स
2 – रोहित शर्मा
2 – ट्रेविस हेड
2 – अभिषेक शर्मा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles