नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए की टीमों ने अपना पहला मुकाबला खेला। इस मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय लगातार विकेट गिरते चले गए। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभालकर टीम को बड़े संकट से बाहर निकाला।
सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले। उनके अलावा भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 25 रन जोड़े, जिससे टीम की मुश्किल स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। भारत किसी तरह 161 रन तक पहुंचने में सफल रहा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम के 7 विकेट गिर चुके हैं और स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। मौजूदा हालात को देखते हुए टीम इंडिया की जीत लगभग तय नजर आ रही है।
इससे पहले साल 2024 के टी20 विश्व कप में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। तब टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से जीत हासिल की थी। इस बार देखना होगा कि यूएसए की टीम भारत को कितनी टक्कर दे पाती है। इंडिया टीवी पर आपको पूरे मैच की अपडेट्स, लाइव स्कोर कार्ड और हिंदी में कमेंट्री यहां मिलती रहेगी। इसलिए अभी से लेकर आखिर तक हमारे साथ बने रहें।
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
यूएसए की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।

